Muzaffarpur Weather: अगले कुछ दिनों तक आसमान रहेगा साफ, शुष्क रहेगा मौसम

पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्रायः साफ तथा मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान यथावत 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 06:41 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 06:41 AM (IST)
Muzaffarpur Weather: अगले कुछ दिनों तक आसमान रहेगा साफ, शुष्क रहेगा मौसम
औसतन 5 से 7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर, जासं। Muzaffarpur Weather: अगले कुछ दिनों तक आसमान प्राय: साफ रहेगा तथा मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान यथावत रहने की उम्मीद है। जिस वजह से ठंड में कुछ ज्यादा बदलाव की उम्मीद है। यह कहना है मौसम विभाग का। डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्रायः साफ तथा मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान यथावत 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है। औसतन 5 से 7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अगले दो दिनों तक पुरवा हवा तथा उसके बाद पछिया हवा चलने की संभावना है। 

शिवहर: हल्की धुंध और सर्द हवाओं के साथ जिले में रविवार की सुबह सूरज निकला। आसमान में बादल छाए रहे। तेज हवा भी बहती रही। तापमान में गिरावट और शीतल हवाओं की वजह से जनजीवन प्रभावित होता दिखा। मौसम विभाग के अनुसार अब दिन की अपेक्षा रातें सर्द रहेगी। अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक हो सकता है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 और दिन में 50 फीसद रहने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी