Muzaffarpur Weather: उत्तर बिहार के कुछ जिलों में कल हल्की बारिश की संभावना

Muzaffarpur Weather मौसम विभाग ने बुधवार तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते है। कुछ जगहों पर वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:25 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:25 AM (IST)
Muzaffarpur Weather: उत्तर बिहार के कुछ जिलों में कल हल्की बारिश की संभावना
उत्‍तर ब‍िहार में कुछ जगहों पर हो सकती बार‍िश। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

समस्तीपुर, जासं। उत्तर बिहार के जिलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। धीरे-धीरे बारिश से निजात मिलने की उम्मीद है। हालांकि कल तक कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। लेकिन आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 29 सितंबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते है। उतर बिहार के जिलों में आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। 

हालांकि एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। आर्द्रता सुबह में 85 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 65 से 70 प्रतिशत रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है।  मधुबनी जिले में सुबह से मौसम साफ है। तेज़ धूप खिली है। आसमान में हल्के बादल भी छाए हुए हैं। तापमान में वृद्धि से लोगों की परेशानी बढ़ी है। वहीं पश्चिम चंपारण के बगहा में सुबह से ही तेज धूप निकली है। धूप की वजह से उमस और गर्मी बरकरार है।

बार‍िश ने दी गर्मी से राहत 

मुजफ्फरपुर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को दिन में धूप निकली तथा शाम होते ही झमाझम बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत मिली। कहीं हल्की तो कहीं-कहीं जमकर बारिश हुई। जबक‍ि मंगलवार को सुबह से मौसम साफ है, धूप न‍िकली है। मौसम पूर्वानुमान में बार‍िश की संभावना है। 

बारिश की वजह से जलजमाव

मुजफ्फरपुर। शहर के वार्ड 48 एवं 49 की जनता ने समस्याओं को लेकर निगम की उदासीनता के खिलाफ बिहार विकास संघर्ष समिति के बैनर तले बेला इमली चौक पर धरना दिया। धरना का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता राज राम ने किया। उन्होंने कहा कि वार्ड 48 एवं 49 की हालत बेहद खराब है। वार्ड के कई इलाकों में न सड़क है और न ही नाला। वार्ड की मुख्य सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। कई मोहल्ले अभी भी जलजमाव के शिकार हैं। दोनों ही वार्ड के लोग समस्याओं से पीडि़त हैं। लेकिन निगम प्रशासन ने कभी सुध नहीं ली। धरना में पूर्व पार्षद कृष्णा देवी, दीपक ठाकुर, नंदनी वर्मा, दिनेश शर्मा, राम सेवक राम, सुनील कुमार शर्मा, विनय कुमार ठाकुर, टीना कुमारी, गुंजन कुमारी, नंद लाल राम, महेंद्र राम, पुतुल शर्मा, रागिनी कुमारी आदि ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी