Muzaffarpur Weather: शाम को देर से घर लौटते हैं तो मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान जरूर देखें

Muzaffarpur Weather उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्राय साफ तथा मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 07:18 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 07:18 AM (IST)
Muzaffarpur Weather: शाम को देर से घर लौटते हैं तो मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान जरूर देखें
सुबह में दिख सकता है हल्का कुहासा। फोटो- जागरण

मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर, जागरण संवाददाता। जिला समेत पूरे उत्तर बिहार में दिसंबर में भी गर्मी का अहसास हो रहा है। यह क्रम अभी बरकरार रहेगा। उच्चतम तापमान में जहां बढोतरी हो सकती है। हां, चिंता देर शाम या रात तक बाहर रहने वालों के लिए है। क्योंकि विभाग ने न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। तात्पर्य यह कि यदि घर से बाहर निकल रहे हैं और लौटने में देरी हो सकती है तो पूरी तैयारी के साथ निकलें। गरम कपड़े जरूर रख लें। वैसे आसमान पूरी तरह साफ और मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। मंगलवार को अगले 12 दिसंबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्राय : साफ तथा मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह में हल्का कुहासा देखा जा सकता हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मंगलवार का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान : 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार औसतन 5 से 10 किलाेमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अगले 2 दिनों तक पुरवा हवा तथा उसके बाद पछिया हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। 

chat bot
आपका साथी