Muzaffarpur Weather Forecast: अगले चौबीस घंटे में होगी छिटपुट वर्षा

Muzaffarpur Weather Forecast मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार में अगले 12 से 24 घंटे के अंदर कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा हो सकती है। इस दौरान 4 से 5 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा चलेगी। उसके बाद पछिया हवा चलने की संभावना है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 09:42 AM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 09:42 AM (IST)
Muzaffarpur Weather Forecast: अगले चौबीस घंटे में होगी छिटपुट वर्षा
दो दिन के बाद मौसम पूरी तरह रहेगा शुष्क। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर। जिला समेत उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में अगले दो से तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस अवधि में विभिन्न जिलों में हल्की छिटपुट वर्षा हो सकती है। दो दिन बाद वर्षा की कोई संभावना नहीं है। मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। यह कहना है डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग का। शुक्रवार को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार में अगले 12 से 24 घंटे के अंदर कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा हो सकती है। इस दौरान 4 से 5 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा चलेगी। उसके बाद पछिया हवा चलने की संभावना है। वही 13 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के द्वारा रिकॉर्ड शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.1 एवं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। किसानों को सुझाव दिया गया है कि धान की पिछात फसलों में गंधी बग कीट की निगरानी करें। धान की इस अवस्था में यह कीट पौधों को अधिक क्षति पहुंचाती है। जिससे उपज में काफी कमी होती है। शिवहर  जिले में शनिवार को मौसम का मिजाज सामान्य हैं। सुबह से ही धूप खिली है। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं।

chat bot
आपका साथी