Muzaffarpur Weather Forecast : आसमान में हल्‍के बादल छाए रहने की संभावना

Muzaffarpur Weather Forecast 02 April 2021 अगले दो-तीन दिनों तक समस्तीपुर जिले में 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी। उसके बाद पुरवा हवा चलने का अनुमान है। इसके कारण आसमान में कहीं हल्के बादल आ सकते हैं।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 02 Apr 2021 11:46 AM (IST) Updated:Fri, 02 Apr 2021 11:46 AM (IST)
Muzaffarpur Weather Forecast : आसमान में हल्‍के बादल छाए रहने की संभावना
अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

मुजफ्फरपुर, जासं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले दो-तीन दिनों तक समस्तीपुर जिले में 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी। उसके बाद पुरवा हवा चलने का अनुमान है। इसके कारण आसमान में कहीं हल्के बादल आ सकते हैं। इस वजह से न्यूनतम तापमान में सामान्य से कम होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।सीतामढ़ी में धूप के तेवर तल्ख हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिनभर तीखी धूप रहेगी। गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को लू के थपेड़ों का एहसास हो सकता है। तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं।

 यह भी पढ़ें : Bihar governments big decision: कोरोना का टीका नहीं तो वेतन नहीं, पुलिस व‍िभाग में हड़कंप, जान‍िए और कौन-कौन जद में

 

मधुबनी में आज सुबह से धूप खिली है। हल्की पछिया हवा भी चल रही है। शुक्रवार को सुबह में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया है।बगहा में सुबह से धूप निकली है। हल्की पछिया हवा भी चल रही है। शुक्रवार को सुबह में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। शिवहर जिले में शुक्रवार को मौसमके मिजाज बदला नजर आ रहा है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं हवा भी बह रही हैं। दिन में तापमान में वृद्धि का पूर्वानुमान है। पूर्वी चंपारण में सुबह और शाम में गुलाबी ठंड के बीच सुबह से धूप निकली है। हल्की पछिया हवा भी चल रही है। शुक्रवार को सुबह अभी तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: Darbhanga Crime: बांहों के झूले का सपने ल‍िए प्रेम‍िका से म‍िलने पहुंचा, अचानक आ धमके युवती के तीनों भाई

यह भी पढ़ें: BSEB, Bihar Board Result 2021: इंटरमीडिएट के ल‍िए स्क्रूटनी आवेदन जारी है, लास्ट डेट का इंतजार नहीं करें

यह भी पढ़ें: Indian Railways News: होली के बाद वापस जाने की सोच रहे हैं तो नई व्यवस्था का लें लाभ, मिलेगा कंफर्म बर्थ

chat bot
आपका साथी