Muzaffarpur Weather Forecast:11 से 12 के बीच होगी मानसून की दस्तक

Muzaffarpur Weather Forecast मौसम सेवा केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ.सत्तार ने बताया के 11 से 12 जून के बीच मानसून दस्तक देेगा। इसके प्रभाव से पूर्वी तथा पश्चिमी चंपारण मुजफ्फरपुर शिवहर सीतामढ़ी मधुबनी एवं दरभंगा जिलों में मध्यम से भारी वर्षा सकती है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 09:55 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 09:55 AM (IST)
Muzaffarpur Weather Forecast:11 से 12 के बीच होगी मानसून की दस्तक
अधिकतम व न्यूनतम तापमान में जारी रहेगी गिरावट, होगी जमकर बारिश।

मुजफ्फरपुर, जासं। मानसून की आहट शुरू है। अगले चार दिन बाद यानी 11 से 12 के बीच उत्तर बिहार में मानसून आने की उम्मीद है। आगमन के साथ ही जमकर बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा की ओर से 13 जून तक के लिए जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बाल बादल छाए रह सकते हैं। मौसम सेवा केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ.सत्तार ने बताया के 11 से 12 जून के बीच मानसून दस्तक देेगा। इसके प्रभाव से पूर्वी तथा पश्चिमी चंपारण मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी एवं दरभंगा जिलों में मध्यम से भारी वर्षा सकती है। अन्य जिलों के कई स्थानों पर इस दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32-37 डिग्री सेल्सियस के बीच तो न्यूनतम तापमान 23-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस बीच पुरवा हवा औसतन 13 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रहने का अनुमान है।

दरभंगा : जिले में गुरुवार की सुबह धूप खिली। मंगलवार की रात हुई बारिश के कारण लोगों ने धूप में भी राहत की सांस ली। लेकिन, नौ बजे के बाद उमस से लोग परेशान रहे।

शिवहर: जिले में गुरुवार को मौसम सामान्य हैं। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। हल्की हवा भी बह रही है। गर्मी से राहत मिली है। लेकिन उमस बरकरार है। दिनभर बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश का अनुमान है।

किसानों को दिए गए सुझाव

- जिन किसान भाइयों के पास ङ्क्षसचाई की सुविधा प्राप्त हो तथा लंबी अवधि वाले धान लगाना चाहते हैं, वे उसका बीज खेत में डाल दें।

-पशुओं के चारा के लिए बाजरे की बुआई करें। 

chat bot
आपका साथी