Muzaffarpur Weather Forecast : अगले तीन-चार दिनों तक आसमान में छाए रहेंगे हल्के बादल

Muzaffarpur Weather Forecast उत्तर बिहार कहीं-कहीं हल्के बादल लग सकते हैं। इस दौरान 5 से 7 किलोमीटर की रफ्तार से मुख्यत पछिया हवा चलेगी। जिससे सुबह- शाम थोड़ी ठंड महसूस होंगे। हल्के कुहासे भी लगेंगे। वही अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।

By Ajit kumarEdited By: Publish:Sat, 13 Feb 2021 07:28 AM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2021 07:28 AM (IST)
Muzaffarpur Weather Forecast : अगले तीन-चार दिनों तक आसमान में छाए रहेंगे हल्के बादल
न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

मुजफ्फरपुर, जासं। Muzaffarpur Weather Forecast: उत्तर बिहार अगले तीन-चार दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन इस दौरान वर्षा की संभावना नहीं है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार कहीं-कहीं हल्के बादल लग सकते हैं। इस दौरान 5 से 7 किलोमीटर की रफ्तार से मुख्यत: पछिया हवा चलेगी। जिससे सुबह- शाम थोड़ी ठंड महसूस होंगे। हल्के कुहासे भी लगेंगे। वही अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। शुक्रवार को विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के द्वारा शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.3 एवं न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान लगभग सामान्य है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि जिन फसलों में नमी की कमी है, उसमें ंस‍िंचाई कर वैज्ञानिक सलाह के अनुसार नेत्रजन का उपरिवेशन करें एवं तैयार फसलों की कटाई एवं गुराई करें।  

पश्चिम चंपारण जिले में मौसम का मिजाज पिछले दो दिनों से कुछ अलग ही है।  सुबह घने कोहरे के बीच हो रही है तो दोपहर में कड़ाके की धूप निकलती है। शनिवार की सुबह में भी घना कोहरा छाया रहा।  सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। बगहा में सुबह से ही कोहरा छाया है। पछिया हवा चलने से ठंड बढ़ गई है। चार दिन से धूप निकलने से लोगों को राहत मिली थी।

दरभंगा जिले में पिछले चार दिनों में सुबह में गुनगनी धूप का आनंद ले रहे लोगों को शनिवार की सुबह मौसम ने ठंड का एहसास कराया। सुबह घना कोहरा छाया रहा। वहीं सर्द पछेया हवा ने भी लोगों को परेशान किया। इस कारण से सड़कों पर भीड़ काफी कम नजर आई। मधुबनी में पछिया हवा से कनकनी काफी बढ़ी हुई है। सुबह से कुहासा छाया रहा। दोपहर में धूप खिलने की सम्भावना है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। शिवहर जिले में पांच बार फिर कोहरे की इंट्री हो गई है। सुबह इलाका कोहरे की चादरों में लिपटा हैं। लिहाजा, वाहनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। हालांकि, दिन में धूप खिलने से राहत मिल रही है। पिछले कई दिनों से मौसम साफ रह रहा था। कोहरे का साया भी छंट रहा था। इसी बीच एक बार फिर कोहरे की वापसी हो गई हैं। सुबह और शाम कोहरे का असर दिख रहा है।

chat bot
आपका साथी