Muzaffarpur Weather Forecast 04 Feb. 2021: सुबह में कुहासा और दिन में धूप वाली स्थिति रहेगी बरकरार

Muzaffarpur Weather Forecast अगले दो दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क रहेगा दिन में निकलेगी धूप। छह व सात फरवरी को कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री व न्यूनतम 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

By Ajit kumarEdited By: Publish:Thu, 04 Feb 2021 06:32 AM (IST) Updated:Thu, 04 Feb 2021 06:32 AM (IST)
Muzaffarpur Weather Forecast 04 Feb. 2021: सुबह में कुहासा और दिन में धूप वाली स्थिति रहेगी बरकरार
ठंड से बचाव के लिए गर्म पानी का सेवन करना बेहतर होता है। फोटो : जागरण

मुजफ्फरपुर, जासं : डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए.सत्तार ने बताया कि अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और दिन में धूप निकलेगी। इसके बावजूद कोहरा व ठंड की स्थिति बरकरार रहेगी। छह व सात फरवरी को कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री व न्यूनतम 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस बीच पांच से सात किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी। उन्होंने कहा कि पशुओं को ठंड से बचाव के उपाय करें। सदर अस्पताल के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ.एके पांडेय ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए गर्म पानी का सेवन करें। बुजुर्ग व बच्चों को ठंड में न निकलने दें। धूप निकलने के बाद ही टहलने निकलें। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिली। सुबह में कुहासा रहने से परेशानी रही। वहीं, शाम ढलते ही कनकनी का असर दिखा। बुधवार को अधिकतम तापमान 23.4 व न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा।  

मधुबनी में पछिया हवा से कनकनी काफी बढ़ी हुई है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। सुबह से ही घना कुहासा लगा हुआ है। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। 

बगहा में आज सुबह से ही धूप है। पछिया हवा नहीं चलने से गलन भी कम है। पूर्वी चंपारण में अब भी धूप नहीं खिली है। ठंड व कोहरे की स्थिति बरकरार है। मौसम वैज्ञानिक नेहा पारिक के अनुसार अगले सप्ताह से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है। अभी का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस है।

यह भी पढें: Muzaffarpur Crime: छात्रा ने उससे हंस कर बात क्‍या कर ली, बारात लेकर ही घर आने पर हुआ आमादा

यह भी पढें: Motihari: 'जो बीच बजरिया तूने...'पर माइकल जैक्‍शन अवतार में द‍िखे डॉक्‍टर साहब, आशा भी शकीरा से कुछ कम नहीं

यह भी पढें: Bihar Board Inter Exam: RDS कॉलेज केंद्र पर देर से पहुंचे परीक्षार्थी, नहीं मिला प्रवेश तो किया हंगामा, सड़क जाम

chat bot
आपका साथी