Muzaffarpur Weather Forecast 30 January 2021: 03 फरवरी तक बनी रहेगी यही स्थिति, ऑरेंज जोन में चल रहा जिला

Muzaffarpur Weather Forecast ठंड में होगा और इजाफा दोपहर तक मौसम होगा साफ। 09 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी पछिया हवा। ठंड का सितम 21 साल में सबसे सर्द दिन। अधिकतम 14.7 पर तो न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस पर ठहरा।

By Ajit kumarEdited By: Publish:Sat, 30 Jan 2021 07:49 AM (IST) Updated:Sat, 30 Jan 2021 07:49 AM (IST)
Muzaffarpur Weather Forecast 30 January 2021: 03 फरवरी तक बनी रहेगी यही स्थिति, ऑरेंज जोन में चल रहा जिला
जम्मू कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है। फोटो : जागरण

मुजफ्फरपुर, जासं। Muzaffarpur Weather Forecast :जिले में अगले कुछ दिनों तक कोल्ड डे जारी रहेगा। नौ से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी। हालांकि दोपहर तक मौसम साफ होने की संभावना है। ऑरेंज जोन में तापमान चल रहा है। ठंड का सितम जारी है। 21 साल में 29 जनवरी 2021 में सबसे कम अधिकतम तापमान रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सबसे कम 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 8.5 कम है। वहीं न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस पर जाकर थमा, जो सामान्य से 2.2 कम है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा के मौसम विज्ञानी डॉ. ए.सत्तार का कहना है कि अधिकतम तापमान 21 साल में सबसे नीचे रहा। पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह सक्रिय है। जम्मू कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है। इससे धूप निकलने के बाद भी राहत नहीं मिल रही। एक बार फिर ठंड में इजाफा हो रहा है। 

शीतलहर की बनी रहेगी स्थिति

तकनीकि पदाधिकारी डॉ.गुलाब सिंह की मानें तो अगले पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि 30 जनवरी से 3 फरवरी तक उत्तर बिहार के जिलों में कोल्ड-डे के साथ शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। दोपहर तक मौसम के साफ होने का अनुमान है। धूप निकलेगी, लेकिन राहत नहीं मिलेगी। सुबह में मध्यम से घना कुहासा छा सकता है। इस बीच अधिकतम 15 से 17 व न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 85 से 95 फीसद व दोपहर में 60 से 70 फीसद रहने की संभावना है।

कंपकंपाती ठंड से लोग परेशान

कंपकंपाती ठंड से लोग परेशान रहे। सुबह में कुहासा छाया रहा। इससे लोग गाडिय़ों की लाइट जलाकर चलने को मजबूर रहे। दोपहर में धूप खिली, लेकिन पछिया हवा चलने से राहत नहीं मिली। शाम होते ही सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा कम लोग नजर आए। लोग घरों में ही रहने को विवश हो गए। रैन बसेरा व फुटपाथ पर रहने वालों के लिए अलावा ठंड से बचने का सहारा बना है।

किसानों के लिए सुझाव

- पिछात बोई गई गेहूं की फसल में जिंक की कमी से यदिपौधों का रंग हल्का पीला दिखाई दे तो 2.5 किलोग्राम जिंक सल्फेट, 1.25 किग्रा बुझा हुआ चूना व 12.5 किग्रा यूरिया को 500 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर की दर से 15 दिन के अंतराल पर दो बार छिड़काव करें।

- समय से बोई गई गेहूं की 60-65 दिनों की अवस्था में तीसरी सिंचाई करें।

- आलू की अगात प्रभेद की तैयार फसलों की खुदाई कर लें। बीज वाली फसल की ऊपरी लत्ती की कटाई कर लें। खुदाई के 15 दिनों पूर्व सिंचाई बंद कर दें।

21 वर्षों में 29 जनवरी का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

वर्ष अधिकतम न्यूनतम

2000 25.1 10.7

2001 22.5 8.2

2002 16.3 13.7

2003 23.0 14.2

2004 21.0 6.2

2005 17.6 10.7

2006 24.8 7.7

2007 25.7 9.2

2008 19.0 9.4

2009 23.8 8.1

2010 23.3 6.9

2011 23.2 4.9

2012 22.3 7.0

2013 19.8 5.7

2014 20.2 9.2

2015 23.8 13.7

2016 22.0 8.7

2017 22.5 10.0

2018 20.3 9.1

2019 22.5 7.5

2020 23.0 14.2

2021 14.7 7.2

chat bot
आपका साथी