Muzaffarpur Weather Forecast : तापमान में होगी वृद्धि, दिन में निकलेगी धूप

Muzaffarpur Weather Forecast सुबह व शाम कुहासा का रहेगा असर ठंड का दिखेगा प्रभाव। 11.1 डिग्री सेल्सियस पर न्यूनतम और 24.5 पर पहुंचा अधिकतम तापमान। 15 फरवरी तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान मेंं औसतन चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी।

By Ajit kumarEdited By: Publish:Thu, 11 Feb 2021 06:50 AM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2021 06:50 AM (IST)
Muzaffarpur Weather Forecast : तापमान में होगी वृद्धि, दिन में निकलेगी धूप
सुबह व शाम में हल्का से मध्यम कुहासा छाया रहेगा।

मुजफ्फरपुर, जासं। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ.ए. सत्तार ने कहा कि 15 फरवरी तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान मेंं औसतन चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी। वहीं, सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 80 से 90 व दोपहर में 40 से 50 फीसद रहने की संभावना है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होगी। दिन नें धूप रहेगी। सुबह व शाम में हल्का से मध्यम कुहासा छाया रहेगा। ठंड का प्रभाव दिखेगा। इस अवधि में अधिकतम तापमान 24 से 26 व न्यूनतम 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। पशुओं को अभी खुले स्थान में न रखें। बुधवार को अधिकतम तापमान 24.5 व न्यूनतम 11.1 डिग्री सेल्सियस पर जाकर थमा।

किसानों के लिए सुझाव

डॉ.सत्तार ने किसानों को सुझाव दिया कि पूर्वानुमान अवधि में मौसम के शुष्क रहने की संभावना को देखते हुए किसान हल्दी, ओल की तैयार फसलों की खुदाई और राई-सरसों की तैयार फसलों की कटाई प्राथमिकता से करें। समय से बोई गई गेहूं की फसल जो गाभा की अवस्था में आ गई हो उसमें ङ्क्षसचाई कर 30 किलोग्राम नेत्रजन प्रति हेक्टेयर की दर से उपरिवेशन करें।

chat bot
आपका साथी