Muzaffarpur Weather: आसमान में छाए रहेंगे बादल, अनेक स्थानों पर होगी हल्की वर्षा

इस अवधि में मैदानी जिलों के कुछ स्थानों तथा तराई के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। गोपालगंज मधुबनी सीतामाढी शिवहर पूर्वी तथा पश्चिमी चम्पारण जिलों में अधिक वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 07:10 AM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 07:10 AM (IST)
Muzaffarpur Weather: आसमान में छाए रहेंगे बादल, अनेक स्थानों पर होगी हल्की वर्षा
समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा में हल्की वर्षा होने की संभावना। प्रतीकात्मक फोटो

समस्तीपुर, जागरण संवाददाता। उत्तर बिहार में अगले कुछ दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। जबकि गोपालगंज, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर, पूर्वी तथा पश्चिमी चंपारण में अधिक वर्षा होने की संभावना है। यह कहना है मौसम विभाग का। अगले 12 सितंबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में यह बात कही गई है।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं। इस अवधि में मैदानी जिलों के कुछ स्थानों तथा तराई जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। गोपालगंज, मधुबनी, सीतामाढी, शिवहर, पूर्वी तथा पश्चिमी चम्पारण जिलों में अधिक वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अगले चार दिनों तक पछिया हवा तथा उसके बाद अखिरी एक दिन पुरवा हवा चलने का अनुमान है। मधुबनी जिले में सुबह से मौसम साफ है। धूप खिली है। आसमान में हल्के बादल भी छाए हुए हैं। तापमान में वृद्धि से लोगों की परेशानी बढ़ी है। शिवहर जिले में बुधवार को मौसम सामान्य हैं। अलसुबह तल्ख तेवर के साथ धूप खिली है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। हल्की हवा बह रही है। तापमान में वृद्धि से गर्मी की धमक लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं।

औराई में बागमती, लखनदेई व मनुषमारा का जलस्तर स्थिर

औराई, संस : बागमती, लखनदेई व मनुषमारा नदी का जलस्तर मंगलवार को सामान्य रहा। इसके बाद भी स्थिति खराब रही। एक बार फिर खरीफ की फसल गंवा चुके पीडि़तों को अब रबी की फसल की चिंता सताने लगी है। वहीं राहत व सहायता के नाम पर सरकार की उदासीनता से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रामपुर अजरकबे शंभूता पथ नयागांव, परसामा, बेसी, बभनगावां, घघरी, राजखंड रतवारा समेत 12 सड़कों पर फिर से बाढ़ का पानी चढऩे से आवागमन बाधित हो गया है।

chat bot
आपका साथी