Muzaffarpur Weather: मौसम में बदलाव से तापमान में ग‍िरावट, सुबह में कुहासा, दिन में धूप शाम होते दिखेगा ठंड का असर

Muzaffarpur Weatherपूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान साफ रहने का अनुमान है। पछुआ हवा ने प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। जानकारों कहना है क‍ि अगले कुछ दिनों में उत्तर बिहार में ठंड बढ़ेगी।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 06:35 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:35 AM (IST)
Muzaffarpur Weather: मौसम में बदलाव से तापमान में ग‍िरावट, सुबह में कुहासा, दिन में धूप शाम होते दिखेगा ठंड का असर
तापमान में ग‍िरावट के साथ बढ़़ने लगी ठंड। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

मुजफ्फरपुर, जासं। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह में कुहासा, दिन में धूप तो शाम में ठंड का असर दिख रहा है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले दो दिनों तक आसमान प्राय : साफ रहेगा तथा मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान यथावत रहने की उम्मीद है। जिस वजह से ठंड में कुछ ज्यादा बदलाव की उम्मीद है। पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान साफ तथा मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान यथावत 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 70 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है। औसतन पांच से सात किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अगले दो दिनों तक पुरवा हवा तथा उसके बाद पछिया हवा चलने की संभावना है।

 तापमान में गिरावट होने से ठंड में इजाफा

 पिछले कुछ दिनों से पछुआ हवा ने प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। जानकारों के अनुसार अगले कुछ दिनों में उत्तर बिहार में ठंड बढ़ेगी। लगातार पछुआ हवा चलने से न्यूनतम तापमान 13 से 15 के बीच बना रहने लगा है। जिसको लेकर ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। समस्तीपुर के पूसा स्थित डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के द्वारा ग्रामीण कृषि मौसम सेवा व भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 27 से 30 नवंबर के बीच आसमान प्राय: साफ तथा मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की गई है। 

chat bot
आपका साथी