MUZAFFARPUR:गोरे रंग पर सजनी को था इतना गुमान कि नहीं भाया पिया का घर, लोग कह रहे- दाल में कुछ...

शादी के दो दिनों के बाद से ही फोन खरीदने काे लेकर शुरू हुआ विवाद। इससे पति-पत्नी के रिश्ते में दरार पैदा होने लगी। लड़का मजदूरी करने बाहर चला गया। इसी बीच जेठ का मोबाइल लेकर लड़की किसी दूसरे लड़के से बात करने लगी। यह ससुरालवालों को नागवार गुजरने लगा।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 06:45 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 06:45 AM (IST)
MUZAFFARPUR:गोरे रंग पर सजनी को था इतना गुमान कि नहीं भाया पिया का घर, लोग कह रहे- दाल में कुछ...
लड़के का काला रंग पसंद नहीं होने की बात कह दुल्हन मायके लौट आई। प्रतीकात्मक फोटो

पारू (मुजफ्फरपुर), [शिवशंकर विद्यार्थी]। वह कोई और जमाना था जब दुल्हन मोरा गोरा अंग लै ले और शाम रंग दै दे... की बातें कहा करती थीं। अब तो पिया वही जो सजनी के मन भाए...नहीं तो अलग-अलग रास्ते। मुजफ्फरपुर के देवरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ ऐसा ही माजरा सामने आया है। शादी के महज 20 दिनों के अंदर पत्नी ने पति का रंग पहचान लिया। उसके हाथों की मेहंदी के रंग अभी फीके नहीं पड़े थे, लेकिन रिश्तों में रंग ने भंग डाल दिया। फिर क्या था, पत्नी ने पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया। पति ने लाख समझाने की कोशिश की। ससुराल वाले भी इज्जत की खातिर हाथ-पांव जोड़े, पर दुल्हन को तो खुद के गोरे रंग पर गुमान था, वह कहां सुनने वाली थी। तोड़ दिए रिश्ते-नाते और लौट आई मायके। ससुराल से रिश्ते तोड़कर युवती अपने मायके लौट आई। फिर क्या था...लोगों को मिल गया मौका कुछ कहने और सुनने का। चर्चा का बाजार गर्म है। जितनी मुंह, उतनी बातें।

लड़की किसी दूसरे लड़के से बात करने लगी

दो जुलाई को करजा थाना क्षेत्र के एक गांव में बैंड-बाजे के साथ बरात गई थी। शादी के बाद अगली सुबह दुल्हन के साथ बरात गांव लौटी। दो दिनों बाद से फोन का विवाद गर्माने लगा और पति-पत्नी के रिश्तों में दरार पैदा होने लगी। लड़का मजदूरी करने बाहर चला गया। इसी बीच जेठ का मोबाइल लेकर लड़की किसी दूसरे लड़के से बात करने लगी जो ससुराल वालों को नागवार गुजरने लगा। इस बात की शिकायत ससुराल वालों ने लड़की की मां और नाना से की तो दोनों ने लड़की के घर पहुंच समझाने की कोशिश की, मगर लड़की मानने को तैयार नहीं हुई। लड़के का काला रंग पसंद नहीं होने की बात कहकर पंचों से मायके जाने देने का आग्रह करने लगी। मां और नाना के संग वापस मायके लौट गई। इसे लेकर गांव व आसपास में विभिन्न तरह की चर्चाएं जारी हैं। 

chat bot
आपका साथी