मुजफ्फरपुर आरबीबीएम की छात्राओं ने जरूरतमंदों को दिए स्वनिर्मित मास्क

कोविड-19 से बचाव को लेकर लोगों की मदद के लिए रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय की अखिल भारतीय परिषद की कॉलेज इकाई और संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 May 2021 05:43 AM (IST) Updated:Sun, 23 May 2021 05:43 AM (IST)
मुजफ्फरपुर आरबीबीएम की छात्राओं ने जरूरतमंदों को दिए स्वनिर्मित मास्क
मुजफ्फरपुर आरबीबीएम की छात्राओं ने जरूरतमंदों को दिए स्वनिर्मित मास्क

मुजफ्फरपुर। कोविड-19 से बचाव को लेकर लोगों की मदद के लिए रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय की अखिल भारतीय परिषद की कॉलेज इकाई और संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान लोगों में मास्क, सैनिटाइजर, थर्मामीटर, ऑक्सीमीटर का वितरण किया गया। छाता चौक सब्जी मंडी में मास्क वितरण किया गया। महाविद्यालय राजनीति विज्ञान की सहायक प्राध्यापक सह एबीवीपी की महानगर उपाध्यक्ष अंजू सिंह के निर्देशन में कॉलेज की छात्रा काजल और सिम्मी ने इसमें सहयोग किया। प्राचार्य डॉ.ममता रानी ने कहा कि कोविड से बचाव में मास्क का प्रयोग सबसे महत्वपूर्ण है। अब भी काफी लोग जानकारी के अभाव या किसी और कारण मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। छात्राओं की ओर से मास्क पहनने को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कॉलेज की एनएसएस, एनसीसी इकाई भी इस कार्य में सक्रिय है। कॉलेज के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने इस कार्य के लिए आर्थिक मदद की है। 23 मई को बिहार विवि के पीछे रहने वाले वंचित तबके के लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर, थर्मामीटर, ऑक्सीमीटर का वितरण किया जाएगा। इसमें एबीवीपी स्वयंसेवक स्पर्श और पुरुषोत्तम की सक्रिय भूमिका होगी। मास्क वितरण में बीडीओ से स्पष्टीकरण जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने बीडीओ द्वारा स्थानीय स्तर पर बने मास्क के वितरण पर एतराज जताते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि विभाग का स्पष्ट आदेश था कि जीविका, खादी ग्रामोद्योग, केंद्रीय कारा मुजफ्फरपुर व नवप्रवर्तन संस्था द्वारा निíमत मास्क का वितरण करना था। फिर किस परिस्थिति में आपने स्थानीय स्तर पर बने मास्क का वितरण कराया है। इस मामले में बीडीओ महेश चंद्र से फोन कर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

chat bot
आपका साथी