मुजफ्फरपुर पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: बंदरा की बड़गांव से अब्दुल सत्तार व नूनफारा पंचायत से रंगीला देवी मुखिया पद पर विजयी

मुजफ्फरपुर पंचायत मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021 जिले के गायघाट और बंदरा प्रखंड में आठवें चरण के तहत मतदान हुआ था। दोनों प्रखंडों की 35 पंचायतों के 04 हजार 257 उम्मीदवारों के भाग्य का हो रहा फैसला। गायघाट के बाघाखाल से विभा देवी जीत गई हैं।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 06:44 AM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 12:07 PM (IST)
मुजफ्फरपुर पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: बंदरा की बड़गांव से अब्दुल सत्तार व नूनफारा पंचायत से रंगीला देवी मुखिया पद पर विजयी
बंदरा की बड़गांव पंचायत से अब्दुल सत्तार मुखिया पद पर व‍िजयी। फोटो- जागरण

मुजफ्फरपुर, जासं। मुजफ्फरपुर जिले के दो प्रखंडों में संपन्न पंचायत चुनाव के लिए मतगणना जारी है। बंदरा की बड़गांव पंचायत से अब्दुल सत्तार मुखिया पद पर चुन लिए गए हैं। उन्होंने निवर्तमान मुखिया शंभू साह को हराया। पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र संख्या 01से शिवनारायण पासवान चुनाव जीत गए हैं। बड़गांव पंचायत से पंसस निर्वाचन क्षेत्र संख्या 02 से चंदेश्वर राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सत्यनारायण सिंह को पराजित किया। नूनफारा पंचायत पंसस निर्वाचन क्षेत्र संख्या 03 निर्मला देवी चुनाव जीत गई हैं। नूनफारा पंचायत से मुखिया रंगीला देवी चुनाव जीतीं। निवर्तमान मुखिया फ़ूल कुमारी देवी को उन्होंने हरा दिया है।

गायघाट के बाघाखाल से पूर्व मुखिया दिग्विजय सिंह की पत्नी विभा देवी जीत गई हैं। वहीं दहिला पटशर्मा से राधा देवी विजयी रहीं हैं। दोनों ने कड़े मुकाबले में अपने विरोधी को हराया। प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ सुबह से ही मतगणना केंद्रों के बाहर है। सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। जिले के गायघाट और बंदरा प्रखंड में आठवें चरण के तहत मतदान हुआ था। 

गायघाट प्रखंड की सभी 23 पंचायतों के वोटों की गिनती बाजार समिति और बंदरा की 12 पंचायतों की आरडीएस कालेज मतगणना केंद्र पर की जा रही है। आयोग की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार गायघाट की बाघाखाल और बंदरा की बड़गांव पंचायत से गिनती की प्रक्रिया शुरू की गई है। हर आधे घंटे के अंदर-अंदर एक पंचायत के मतों की गिनती का काम पूूरा कर लिया जाना है। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए हैं।

पंचायत चुनाव : गायघाट में 32 में से चार निवर्तमान समिति सदस्य जीते

गायघाट (मुजफ्फरपुर), संस : पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद घोषित परिणाम के अनुसार निवर्तमान प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह समेत चार पंचायत समिति सदस्यों को दोबारा जीत मिली। रजिया सुल्तान, सटहू पासवान व शांति देवी पर वोटरों ने विश्वास जताया। वहीं, शेष 28 निवर्तमान समिति सदस्य हार गए।

क्षेत्र संख्या- विजेता

1 उत्तमचंद साह

2 ललिता देवी

3 दीपा देवी

4 श्वेता कुमारी

5 रजिया सुल्तान (निवर्तमान पंसस)

6 सटहु पासवान ( निवर्तमान पंसस)

7 महेश्वर भगत

8 नुनू साह

9 बाल्मीकि सिंह

10 कामिनी देवी

11 रीना देवी

12 बंसी देवी

13 सीता देवी

14 मुंगीलाल राम

15 रामबाबू यादव

16 सरिता देवी

17 फेकनी देवी

18 रीना देवी (पूर्व पंसस)

19 संजागर कुमार

20 सबाना प्रवीण

21 जयप्रकाश सिंह

22 राधा देवी

23 विभा देवी

24 दिनेश यादव

25 सत्येन्द्र मिश्रा

26 शांति देवी (निवर्तमान पंसस)

27 शशांक शेखर चौहान (पूर्व पंसस)

28 श्रवण कुमार सिंह (निवर्तमान प्रमुख)

29 सारजन देवी

30 सरमुखी देवी

31 राकेश कुमार

32 फुलेसरी देवी

chat bot
आपका साथी