बिहार राज्य सब जूनियर एवं जूनियर वूशू प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर ओवरऑल चैंपियन

10 वीं बिहार राज्य जूनियर एवं सब जूनियर वूशू चैंपियनशिप संपन्न। 67 अंक लेकर मेजबान मुजफ्फरपुर की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। मेजबान टीम ने दस स्वर्ण पांच रजत एवं तीन कांस्य पदक जीता। वहीं दस स्वर्ण एक रजत के साथ 53 अंक लेकर बक्सर की टीम दूसरे स्थान पर रही।

By Ajit kumarEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 09:32 AM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 09:32 AM (IST)
बिहार राज्य सब जूनियर एवं जूनियर वूशू प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर ओवरऑल चैंपियन
सात स्वर्ण, पांच रजत एवं एक कांस्य के साथ 51 अंक लेकर भोजपुर की टीम तीसरे पर रही। फोटो: जागरण

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। रविवार को संपन्न 10 वीं बिहार राज्य सब जूनियर एवं जूनियर वूशू प्रतियोगिता में सर्वाधिक 67 अंक लेकर मेजबान मुजफ्फरपुर की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। मेजबान टीम ने दस स्वर्ण, पांच रजत एवं तीन कांस्य पदक जीता। वहीं दस स्वर्ण, एक रजत के साथ 53 अंक लेकर बक्सर की टीम दूसरे स्थान तथा सात स्वर्ण, पांच रजत एवं एक कांस्य के साथ 51 अंक लेकर भोजपुर की टीम तीसरे पर रही। जिला वूशू संघ द्वारा सिकंदरपुर इंडोर कॉम्पलेक्स में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने किया। समारोह में राज्य वूशू संघ के सीईओ दिनेश कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष मुकुट मणी बरणो, महासचिव सतीशचंद्र झा उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में सुनील कुमार, अशोक कुमार, अनुप कुमार सिन्हा ने योगदान दिया। 

प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा

फाइटिंग स्पर्धा - जूनियर बालक : अंडर 45 किग्रा वर्ग में बक्सर के सोनू कुमार ने स्वर्ण, मुजफ्फरपुर के अभी कश्यप ने रजत एवं सारण के राजा कुमार व पटना के दिलीप कुमार ने कांस्य, अंडर 48 किग्रा में मुजफ्फरपुर के अंकुर राज ने स्वर्ण, भोजपुर के विशाल कुमार ने रजत एवं नालंदा के कन्हैया ने कांस्य, अंडर 52 किग्रा में गोपालगंज के दीपक कुमार ने स्वर्ण, सिवान के रंजीत कुमार ने रजत एवं भोजपुर के आकाश व नालंदा के रौशन कुमार ने कांस्य, अंडर 56 किग्रा में भोजपुर के कुमार अंकुश ने स्वर्ण, बक्सर के अंकुश कुमार ने रजत एवं सितामढ़ी के दिव्यांशु व गोपालगंज के दिलीप कुमार ने कांस्य, अंडर 60 किग्रा वर्ग में गोपालगंज के मनीष कुमार ने स्वर्ण, भोजपुर के प्रियांशु ने रजत एवं पटना के संतोष कुमार व भागलरपुर के अमित कुमार ने कांस्य पदक जीता। जूनियर बालिका अंडर 45 किग्रा में दीक्षा कुमारी ने स्वर्ण व सुहानी ने रजत, अंडर 48 किग्रा में शीतल कुमार ने स्वर्ण, अंडर 52 किग्रा में पल्लवी ने स्वर्ण, अंडर 56 किग्रा में आरती कुमारी ने स्वर्ण एवं काजल ने रजत तथा अंडर 60 किग्रा में आयुषि स्तुति ने स्वर्ण पदक जीता।  

chat bot
आपका साथी