Muzaffarpur News: क्या आपको भी सांस लेने में हो परेशानी, जानें इसकी मूल वजह

मुजफ्फरपुर में कम नहीं हो रहा प्रदूषण का ग्राफ। पटना व गया से भी आगे चल रहा अपने यहां प्रदूषण का स्तर। आंकड़ों की बात करें तो मुजफ्फरपुर का प्रदूषण ग्राफ 344 एक्यूआइ पटना का एक्यूआइ 301गया का प्रदूषण ग्राफ 237 एक्यूआइ पर पहुंच गया है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 11:35 AM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 11:35 AM (IST)
Muzaffarpur News: क्या आपको भी सांस लेने में हो परेशानी, जानें इसकी मूल वजह
कचरे को इधर-उधर जलाने की वजह से भी प्रदूषण काफी बढ़ रहा है। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। जिले में वायु प्रदूषण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को भी प्रदूषण का ग्राफ पटना और गया से आगे रहा। मुजफ्फरपुर का प्रदूषण ग्राफ 344 एक्यूआइ, पटना का एक्यूआइ 301,गया का प्रदूषण ग्राफ 237 एक्यूआइ पर पहुंचा। सोमवार को मुजफ्फरपुर का प्रदूषण ग्राफ 351 एक्यूआइ, गया का 167 एक्यूआइ तो पटना 325 एक्यूआइ पर था।

चार दिनों से सर्वाधिक है प्रदूषण का ग्राफ

पिछले चार दिनों से पटना व गया से आगे प्रदूषण का ग्राफ चल रहा है। सेंट्रल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को मुजफ्फरपुर का प्रदूषण का ग्राफ 356 एक्यूआइ पर था। जबकि पटना का एक्यूआइ 328 तो गया का एक्यूआइ 221 पर पहुंचा था। रविवार को प्रदूषण का स्तर मुजफ्फरपुर 347 एक्यूआइ, पटना 345 एक्यूआइ, गया 236 एक्यूआइ पर पहुंचा।

सांस संबंधी बीमारी का प्रभाव बढ़ा

सदर अस्पताल के मेडिसीन विशेषज्ञ डा.नवीन कुमार ने बताया कि प्रदूषण बढऩे से लोगों में सुबह में सांस लेने में परेशानी की शिकायतें मिल रही हैं। आम लोगों से अपील है कि वह मास्क का उपयोग करें। कचरे को इधर-उधर नहीं जलाएं। शहर में जाम भी प्रदूषण को बढ़ावा देने में सहायक हो रहा है। इससे बचाव पर ध्यान देने की जरूरत है।

ये बन रहे प्रदूषण के कारण

-- पुराने वाहन, मिलावटी तेल से चल रहा है उससे बढ़ रहा प्रदूषण

- शहर में उड़ रहे धूलकण तथा जाम के कारण भी प्रदूषण का ग्राफ बढ़ रहा।

वायु प्रदूषण का ये रहा ग्राफ

तिथि----मानक

तीन नवंबर---244 एक्यूआइ

चार नवंबर---285 एक्यूआइ

पांच नवंबर---306 एक्यूआइ

छह नवंबर--303 एक्यूआइ

सात नवंबर--321 एक्यूआइ

आठ नवंबर ---358 एक्यूआइ

10 नवंबर ----249 एक्यूआइ

11 नवंबर----256 एक्यूआइ

12 नवंबर----202 एक्यूआइ

13 नवंबर---255 एक्यूआइ

14 नवंबर---254 एक्यूआइ

15 नवंबर--231 एक्यूआइ

16 नवंबर---290 एक्यूआइ

17 नवंबर---254 एक्यूआइ

18 नवंबर---316 एक्यूआइ

19 नवंबर---333 एक्यूआइ

20 नवंबर--353 एक्यूआइ

21 नवंबर---347 एक्यूआइ

22 नवंबर---351 एक्यूआइ

23 नवंबर-----344 एक्यूआइ

--------------------

वायु गुणवत्ता मानक की श्रेणी

शून्य से 50 के बीच एक्यूआइ अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।  

chat bot
आपका साथी