Muzaffarpur News: बंद रहे कपड़े व आभूषण के बाजार, दर्जन भर वाहन पर जुर्माना

Muzaffarpur News प्रशासन के आदेश पर शुक्रवार से रविवार तक अनिवार्य सेवा को छोड़कर अन्य को बंद करने के निर्णय के मद्देनजर अनुपालन कराने को पहले दिन विभिन्न थानों की पुलिस उतरी। इस दौरान अभियान चलाकर लोगों को समझाया गया।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 11:03 AM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 11:03 AM (IST)
Muzaffarpur News: बंद रहे कपड़े व आभूषण के बाजार, दर्जन भर वाहन पर जुर्माना
डीएसपी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में चलाया गया अभियान।

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। प्रशासन के आदेश पर शुक्रवार से रविवार तक अनिवार्य सेवा को छोड़कर अन्य को बंद करने के निर्णय के मद्देनजर अनुपालन कराने को पहले दिन विभिन्न थानों की पुलिस उतरी। इस दौरान अभियान चलाकर लोगों को समझाया गया। उन्हें कोरोना को लेकर जागरूक भी किया गया। साथ ही निर्धारित मापदंड का पालन कराने पर जोर दिया गया। अभियान का नेतृत्व नगर डीएसपी रामनरेश पासवान कर रहे थे। 

 वहीं शहर की विभिन्न सड़कों पर बाइक से घूम रहे लोगों को रोका गया। जांच में कई लोगों ने डॉक्टर की पुर्जी दिखाई। कई लोग बेवजह घूम रहे थे। ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के पहले दिन शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आधा दर्जन लोगों को पकड़ा गया। उन्हें शाम में छोड़ा गया। वहीं दर्जनभर वाहनों को जब्त कर यातायात पुलिस के हवाले किया गया। उनपर जुर्माने की कार्रवाई कर छोड़ा गया। बताया गया कि इमलीचट्टी में कार सवार चार युवकों के सड़क जाम करने से लोगों की भीड़ लग गई। इस पर डीएसपी ने जांच की तो पता चला कि शादी की खरीदारी करने को लेकर सभी आए थे। युवकों को डांट लगाई गई। साथ ही कार को जब्त कर ट्रैफिक थाने के हवाले कर दिया गया। उस पर जुर्माने की कार्रवाई की गई। 

वहीं इमलीचट्टी इलाके से ही ओवरलोड तीन ऑटो को जब्त किया गया। उक्त ऑटो पर चालक सीट पर तीन लोग बैठे थे। उसे भी जब्त कर जुर्माने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा अन्य जगहों से वाहन जब्त किए गए। थानाध्यक्षों द्वारा लोगों को बताया गया कि शुक्रवार से रविवार तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रहेगी। इसलिए प्रशासन के आदेश का पूरी तरह अनुपालन करें। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी