Muzaffarpur: गिरफ्तार हार्डकोर अशोक राम ने संगठन से जुड़े कई नक्सलियों के बताए नाम, चली छापेमारी

Muzaffarpur News कई विध्वंसक घटनाओं को अंजाम देने में शामिल था हार्डकोर अशोक राम पूर्व के मामलों में रिमांड पर लेने की होगी कवायद। पूछताछ में उसने संगठन से जुड़े कई नक्सलियों के नाम बताए है जो उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में सक्रिय है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 07:04 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 07:04 AM (IST)
Muzaffarpur: गिरफ्तार हार्डकोर अशोक राम ने संगठन से जुड़े कई नक्सलियों के बताए नाम, चली छापेमारी
गिरफ्तार हार्डकोर अशोक राम ने संगठन से जुड़े कई नक्सलियों के बताए नाम। (सांकेतिक तस्वीर)

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। साहेबगंज के बल्थी इलाके से विशेष पुलिस टीम के हत्थे चढ़े हार्डकोर नक्सली अशोक राम पश्चिमी क्षेत्र में मुख्य भूमिका निभा रहा था। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए जगह बदल-बदलकर वह रह रहा था, मगर विशेष टीम को उसके ठिकाने की जानकारी और उसे साहेबगंज इलाके से दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने संगठन से जुड़े कई नक्सलियों के नाम बताए है, जो उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में सक्रिय है। संगठन से जुड़े इन सभी नक्सलियों पर नकेल कसने को लेकर एसएसबी व जिला पुलिस के टीम ने रविवार को भी संयुक्त रूप से कार्रवाई की। कई ठिकानों पर छापेमारी की। मगर और किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। बता दें कि मूल रूप से पूर्वी चंपारण चकिया थाना क्षेत्र के भूवन छपरा का रहने वाला अशोक कई जिलों में नक्सली संगठन के लिए सक्रिय भूमिका में था। उसके विरुद्ध कई नक्सली विध्वंसक घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि पूर्व के मामलों में उसे रिमांड किया जाएगा। इसके लिए कवायद की जा रही है।

chat bot
आपका साथी