Muzaffarpur Nagar Nigam : प्रॉपर्टी टैक्स के दायरे से बाहर मकान मिलने पर नपेंगे तहसीलदार

नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने बुधवार को आदेश जारी कर निगम के सभी तहसीलदारों को इस आशय की चेतावनी दी है। निगम द्वारा शहरी क्षेत्र में बने नए मकानों एंव विस्तारित मकानों को प्रॉपर्टी टैक्स के दायरे में लाने के लिए स्व-कर निर्धारण अभियान चल रहा है।

By Ajit kumarEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 09:16 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 09:16 AM (IST)
Muzaffarpur Nagar Nigam : प्रॉपर्टी टैक्स के दायरे से बाहर मकान मिलने पर नपेंगे तहसीलदार
नगर निगम की टीम ने बुधवार को इमलीचट्टी रोड एवं जूरन छपरा में अभियान चलाया। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। 23 जनवरी के बार जांच में कोई भी मकान निगम के प्रॉपर्टी टैक्स के दायरे से बाहर मिला तो मकान मालिक के साथ-साथ उस वार्ड के तहसीलदार पर भी कार्रवाई होगी। नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने बुधवार को आदेश जारी कर निगम के सभी तहसीलदारों को इस आशय की चेतावनी दी है। उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि निगम द्वारा शहरी क्षेत्र में बने नए मकानों एंव विस्तारित मकानों को प्रॉपर्टी टैक्स के दायरे में लाने के लिए स्व-कर निर्धारण अभियान चल रहा है। यह अभियान 23 जनवरी तक चलना है। उसके बाद औचक निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण में एक भी मकान कर के दायरे से बाहर मिला तो संबंधित वार्ड के तहसीलदार पर कार्रवाई की जाएगी। 

जूरन छपरा में चला निगम का अतिक्रमण हटाने का अभियान

मुजफ्फरपुर नगर निगम की टीम ने बुधवार को इमलीचट्टी रोड एवं जूरन छपरा में अभियान चलाकर फिर से अतिक्रमण करने वालों को हटाया। हालांकि निगम की टीम को देखते हुए अधिकांश अवैध दुकानदारों ने अपनी दुकानें समेट ली। इसलिए निगम को विशेष मेहनत नहीं करनी पड़ी। अभियान का नेतृत्व सिटी मैनेजर ओम प्रकाश एवं सफाई प्रभारी कौशल किशोर ने की। निगम द्वारा चालीस पशुओं की ईयर टैगिंग की गई।

कर्मचारियों के भविष्य से खेल रहा निगम

मुजफ्फरपुर नगर निगम में कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कर्मचारियों के वेतन से हर माह भविष्य निधि मद में राशि की कटौती तो की जा रही है लेकिन पिछले पांच माह से उनके भविष्य निधि खाते में जमा नहीं किया जा रहा है। ऐसे में कर्मचारियों को योजना के लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है। उपमहापौर मानमर्दन शुक्ला ने इस पर नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि लेखा शाखा की लापरवाही से कर्मचारियों के वेतन से काटी गई राशि भविष्य निधि खाते में जमा नहीं की जा रही है। उन्होंने इसे दुखद एवं लापरवाही करार देते हुए दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने को कहा है। उपमहापौर ने कहा कि निगम की इस लापरवाही से कर्मचारियों का भविष्य खराब हो रहा है। उन्होंने हर माह वेतन से काटी गई राशि भविष्य निधि खाते में जमा करने को कहा है।  

chat bot
आपका साथी