Muzaffarpur Nagar Nigam: कुर्सी बदलने के खेल में फंसा कर्मचारी संघ, निगम में उबाल

Muzaffarpur Nagar Nigam अधिकारी के निर्देश के विपरीत निकाला गया आदेश कर्मचारी संघ में उठापटक। संघ के संरक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव ने दिया पद से इस्तीफा संघ पर लगाया आरोप। स्थापना शाखा की जगह कुर्सी के फेरबदल का पत्र किसी अन्य शाखा से निकाला गया।

By Ajit kumarEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 09:07 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 09:07 AM (IST)
Muzaffarpur Nagar Nigam: कुर्सी बदलने के खेल में फंसा कर्मचारी संघ, निगम में उबाल
मामला सामने आने के बाद संघ के पदाधिकारियों में टकराव हो गया।

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। तीन दिन पूर्व नगर निगम के एक दर्जन कर्मचारियों के कार्य में हुए फेरबदल ने निगम में उबाल ला दिया है। कुर्सी बदलने के खेल में नगर निगम कर्मचारी संघ फंस गया है। स्थापना शाखा की जगह कुर्सी के फेरबदल का पत्र किसी अन्य शाखा से निकाला गया। इतना ही नहीं अधिकारियों के आदेश के विपरीत एक कर्मचारी को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। अधिकारी के आदेश के साथ छेड़छाड़ किया गया। मामला खुलने के बाद निगम के अधिकारियों ने तत्काल गड़बड़ी दूर की लेकिन तब तक इस मामले ने तूल पकड़ा लिया। संघ के पदाधिकारियों में टकराव हो गया। विजय कुमार श्रीवास्तव नगर निगम कर्मचारी संघ के संरक्षक हैं। इस घटना के बाद उन्होंने न सिर्फ संघ के संरक्षक पद से इस्तीफा दे दिया बल्कि संघ के पदाधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए पोल खोलने की चेतावनी दी है । दूसरी ओर इस फेरबदल से महापौर सुरेश कुमार भी नाराज दिखे। उन्होंने फिर तबादले में अपनी अनदेखी का आरोप लगाया। 

संघ की टिप्पणी से अधिकारी नाराज

मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारी संघ एवं नगर आयुक्त के बीच दो दिन पूर्व समझौता हुआ था। लेकिन कर्मचारियों द्वारा रखे गए मांग पत्र में निगम के उप नगर आयुक्तों एवं सिटी मैनेजर को तथाकथित कहे जाने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि संघ के उनपर इस तरह की टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं। उन्होंने कहा कि संघ यह बताये की सरकार ने उनकी नियुक्ति की है, वैसे में वे तथाकथित कैसे है।

यह भी पढ़ें: Muzaffarpur:  अभी तो पार्टी शुरू भी नहीं हुई थी, मैरेज डे से ठीक पहले होटल व्यवसायी की गर्भवती पत्नी...

यह भी पढ़ें: Darbhanga Flight Service News: होली 2021 से पहले यात्र‍ियों को नई उड़ान का ग‍िफ्ट

यह भी पढ़ें: Muzaffarpur: ऑटो का बढ़ा भाड़ा लेकर निकलें, किचकिच से मारपीट तक की आ रही नौबत

 
chat bot
आपका साथी