Muzaffarpur Weather Forecast : सुबह-शाम कुहासा और दिन में निकलेगी धूप

Muzaffarpur Weather Forecast पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और पछिया हवा के कारण ठंड का कहर 24 जनवरी तक रहेगा। न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जबकि अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सूरज से कोहरे की मोटी दीवार भेदी नहीं जा रही है।

By Ajit kumarEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 06:28 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 06:28 AM (IST)
Muzaffarpur Weather Forecast : सुबह-शाम कुहासा और दिन में निकलेगी धूप
सूरज से कोहरे की मोटी दीवार भेदी नहीं जा रही है। फोटो : जागरण

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। Muzaffarpur Weather Forecast : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और पछिया हवा के कारण ठंड का कहर 24 जनवरी तक रहेगा। इस दौरान सुबह-शाम कुहासा छाया रहेगा। छह से आठ किमी की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी। कनकनी वाली ठंड महसूस होगी। दिन में धूप निकलेगी इससे थोड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी तक अधिकतम तापमान 18 से 20 और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच रहेगा। 

घना कुहासा छाया रहा

ठंड का प्रभाव कम होता नहीं दिख रहा है। सूरज से कोहरे की मोटी दीवार भेदी नहीं जा रही है। मंगलवार की सुबह भी घना कुहासा छाया रहा। वाहन चालकों को इससे खासी परेशानी रही। दिन चढऩे के साथ धूप खिली भी तो उसमें राहत देने की ऊर्जा नहीं थी। वहीं शाम ढलते ही कनकनी में वृद्धि हो गई। गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जबकि अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इस समय बच्चों और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहना चाहिए। ऐसा नहीं करने से कभी परेशानी हो सकती है। कोल्ड डे के कारण कई तरह की परेशानी हो सकती है। 

किसानों को सुझाव

मौसम वैज्ञानिक ए सत्तार ने कियानों को सुझाव देते हुए कहा कि आलू की फसल की नियमित रूप से निगरानी करें। रोग से बचाव के लिए 2.0 से 2.5 ग्राम इंडोफिल एम 45 फफूंदी नाशक दवा का प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें। अन्य फसलों में नमी बनाए रखें। वहीं मक्के की फसल में जरूरत पर ङ्क्षसचाई करें। पशुओं के रखरखाव और खानपान पर विशेष ध्यान दें। हरे चारे और शुष्क चारे के मिश्रण के साथ नियमित रूप से 50 ग्राम नमक, पचास से सौ ग्राम खनिज मिश्रण प्रति पशु दाना खिलाएं। दुधारू पशुओं को कैल्शियम की मात्रा दें। उनको ठंड से बचाने के उपाय करें। 

chat bot
आपका साथी