मुजफ्फरपुर: कोरोना और लॉकडाउन के बीच बाइक व कार की जबदस्त बिक्री

22 हजार 319 बाइक और स्कूटी की फरवरी से मई के अंत तक हुई बिक्री। संक्रमण से बचने के लिए निजी वाहनों का बढ़ा उपयोग। वहीं 3591 चार पहिया वाहन बिके हैैं। हालांकि वाहन विक्रेताओं की मानें तो कोरोना का बुरा प्रभाव वाहनों की बिक्री पर पड़ा है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:47 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:47 AM (IST)
मुजफ्फरपुर: कोरोना और लॉकडाउन के बीच बाइक व कार की जबदस्त बिक्री
लगन के समय लाकडाउन का भी असर व्यवसाय पर पड़ा।

मुजफ्फरपुर, जासं। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए निजी वाहनों का उपयोग बढ़ा है। सार्वजनिक वाहनों से सफर में संक्रमण फैलने की संभावना के मद्देनजर लोगों ने निजी वाहनों को तवज्जो दी। मध्यम तबके के अधिकतर लोगों ने दो पहिया वाहन की खरीद की। वहीं चार पहिया वाहन संपन्न लोगों की पसंद बने। परिवहन विभाग के आंकड़े के मुताबिक फरवरी से मई तक 22319 बाइक व स्कूटी की बिक्री हुई है। वहीं 3591 चार पहिया वाहन बिके हैैं। हालांकि वाहन विक्रेताओं की मानें तो कोरोना का बुरा प्रभाव वाहनों की बिक्री पर पड़ा है। राधा हरि हीरो के सेल्स मैनेजर अरुण कुमार का कहना है कि कोरोना ने व्यवसाय को चौपट कर दिया। लगन के समय लाकडाउन का भी असर व्यवसाय पर पड़ा। वाहनों की बिक्री नगण्य रही। अब बरसात शुरू होने व बाढ़ की संभावना के मद्देनजर भी बिक्री प्रभावित हो रही है। वहीं कोल्हुआ पैगंबरपुर के शिक्षक इरफान आलम ने कहा कि सार्वजनिक वाहनों में संक्रमण के खतरे के मद्देनजर लोगों ने सफर में निजी वाहनों का उपयोग ज्यादा किया। रामकुमार सिंह ने कहा कि निजी वाहनों में संक्रमण का खतरा कम रहता है। इसलिए अधिकतर लोग इनका ही उपयोग कर रहे हैं। 

फरवरी से मई तक बिके वाहन

- कृषि ट्रैक्टर : 220

- बस : 117

- निर्माण संबंधी वाहन : 117

- ई -रिक्शा पैसेंजर : 82

- मालवाहक - 660

- मैक्सी कैब : 06

- बाइक-स्कूटी : 22319

- मोपेड : 795

- चार पहिया : 3591

- थ्री व्हीलर : 458

- ट्रैक्टर कामर्शियल : 281

- ट्रेलर : 16 

chat bot
आपका साथी