मुजफ्फरपुर : स्मैक पीने के दौरान विवाद में गौतम की गोली मारकर की गई थी हत्या, आरोपित गिरफ्तार

गौतम की हत्या मामले में शामिल एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान दवा व्यवसायी के पुत्र आनंद कुमार उर्फ चुन्नू के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आनंद व उसके एक साथी प्रशांत ने मिलकर गौतम की हत्या की थी।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 08:50 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 08:50 AM (IST)
मुजफ्फरपुर : स्मैक पीने के दौरान विवाद में गौतम की गोली मारकर की गई थी हत्या, आरोपित गिरफ्तार
घटना के बाद से मुख्य आरोपित फरार, स्वजनों पर पुलिस ने बढ़ाई दबिश।

मुजफ्फरपुर, जासं। अहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर में हुई अभिनव कुमार उर्फ गौतम की हत्या मामले में शामिल एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान दवा व्यवसायी के पुत्र आनंद कुमार उर्फ चुन्नू के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आनंद व उसके एक साथी प्रशांत ने मिलकर गौतम की हत्या की थी। हालांकि घटना के बाद से प्रशांत फरार है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने प्रशांत के स्वजनों पर दबिश बढ़ाई है। बता दें कि गत सप्ताह बुधवार को लापता गौतम का दूसरे दिन गुरुवार को सहबाजपुर इलाके के एक अर्धनिर्मित मकान में शव मिला था। उसकी हत्या कर दी गई थी। नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि मोबाइल काल डिटेल्स व वैज्ञानिक जांच के आधार पर एक आरोपित को दबोचा गया है।

पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि स्मैक पीने के दौरान गौतम से प्रशांत का विवाद हुआ था। इसी दौरान प्रशांत ने गौतम के सिर में सटाकर पिस्टल से गोली मार दी थी। जल्दबाजी में उसी इलाके में अर्धनिर्मित मकान में शव को फेककर दोनों बाइक से भाग निकले थे। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद दोनों आरोपितों के भागने का फुटेज सीसी कैमरे के फुटेज में मिला है। आनंद ने अपराध स्वीकार किया है। उसकी निशानदेही पर प्रशांत की तलाश तेज कर दी गई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने प्रशांत की बुलेट जब्त की है।  

आरोपितों को बचाने का आरोप, आइजी से गुहार

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर गांव में गौतम कुमार हत्याकांड में थानाध्यक्ष पर आरोपितों को बचाने का आरोप लगाया गया है। यह आरोप गौतम के पिता प्रकाश कुमार ने लगाया है। उन्होंने तिरहुत रेंज के आइजी गणेश कुमार को इस संबंध में आवेदन दिया है। कहा है कि उनका लड़का सेना में भर्ती होने के लिए जयङ्क्षहद सेना भर्ती ट्रेनिंग में पढ़ रहा था। 21 जुुलाई को वह घड़ी बनवाने के लिए जीरोमाइल गया। 22 जनवरी को उसकी लाश एक अद्धनिर्मित मकान में मिला। उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उन्होंने सात नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि नामजद व अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध पुलिस कुछ नहीं कर रही है। एक नामजद आरोपित कुंदन कुमार को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया गया। उन्होंने थानाध्यक्ष पर आरोप लगाया है कि वे आरोपितों को बचा रहे हैं। घटना के सात दिन पूरे होने के बाद भी अब तक एक भी आरोपित को जेल नहीं भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी