बूथ स्तर पर संगठन को धारदार एवं मजबूत करेगी मुजफ्फरपुर जिला भाजपा

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद कोरोना के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राहत के कार्य को छोड़कर संगठन के शेष अन्य कार्य बाधित हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधानसभा प्रभारी पदाधिकारियों एवं अभियान प्रमुख का मकसद संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत बनाना है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 09:00 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 11:44 AM (IST)
बूथ स्तर पर संगठन को धारदार एवं मजबूत करेगी मुजफ्फरपुर जिला भाजपा
पार्टी ने जिले के सभी विधानसभा के लिए घोषित किए अभियान प्रमुख। फोटो- जागरण

मुजफ्फरपुर, जासं। कोरोना की दूसरी लहर के बाद संगठन को बूथ स्तर पर धारदार बनाने के लिए जिलाध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक की गई। इसमें पार्टी ने जिले के सभी विधानसभाओं में प्रभारी पदाधिकारी एवं अभियान प्रमुख घोषित किए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद कोरोना के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राहत के कार्य को छोड़कर संगठन के शेष अन्य कार्य बाधित हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधानसभा प्रभारी पदाधिकारियों एवं अभियान प्रमुख का मकसद संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत बनाना है। पार्टी का उन विधानसभा पर ध्यान है जहां पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के दौरान उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। प्रदेश के निर्देशानुसार अभियान चलाकर 22 जून से छह जुलाई तक संगठन के बूथ स्तरीय छूटे कार्य को पूरा करने के साथ जिला संगठन को आधुनिक बनाना है। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सचिन कुमार, महामंत्री धर्मेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष ब्रज बिहारी पासवान, मनीष कुमार, हरिमोहन चौधरी, राजकुमार साह, रविकांत सिन्हा, राजीव कुमार, बिंदेश्वर सहनी, तेज नारायण शर्मा, उपेन्द पासवान, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार आदि शामिल हुए। 

गायघाट में अफवाहों के बाद टीकाकरण को किया जागरूक

गायघाट (मुजफ्फरपुर), संस : प्रखंड क्षेत्र के तुर्कटोलिया में अफवाहों के शिकार हुए ग्रामीणों को अधिकारियों ने कोरोना टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों द्वारा टीकाकरण को लेकर भ्रम फैला दिया गया था। इससे ग्रामीणों में टीका लेने में झिझक हो रही थी। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर बीडीओ, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, सीडीपीओ ने जाकर लोगों को समझाकर उनकी आशंका दूर की। बीडीओ विमल कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को कोरोना की वैक्सीन से होने वाले लाभ के बारे में समझाया गया। अब लोगों का भ्रम दूर हो चुका है। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पीएसपी गुप्ता ने बताया लोगों को जागरूक करने के बाद 10 लोगों का टीकाकरण किया गया। उक्त गांव में शुक्रवार को टीकाकरण के लिए कैंप लगाया जाएगा। मौके पर प्रखंड बाल विकास पदाधिकारी सरिता कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक ओबैद अंसारी बीएमसी विरेंद्र कुमार ठाकुर, मुकेश कुमार एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। 

chat bot
आपका साथी