Muzaffarpur News: घरों को सैनिटाइज कर रहा निगम, घरों के बाहर दवा का छिड़काव

Muzaffarpur Nagar Nigam News कोरोना के खिलाफ नगर निगम सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रहा है। एक ओर वह शहर की साफ-सफाई में लगा है। दूसरी ओर कोरोना का संक्रमण नहीं फैले इसके लिए लोगों के घरों को सैनिटाइज कर रहा है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 10:38 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 10:38 AM (IST)
Muzaffarpur News: घरों को सैनिटाइज कर रहा निगम, घरों के बाहर दवा का छिड़काव
मुजफ्फरपुर में घरों को सैनिटाइज कर रहा निगम।

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। कोरोना के खिलाफ नगर निगम सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रहा है। एक ओर वह शहर की साफ-सफाई में लगा है। दूसरी ओर कोरोना का संक्रमण नहीं फैले इसके लिए लोगों के घरों को सैनिटाइज कर रहा है। महापौर सुरेश कुमार की पहल पर नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने सभी वार्डों को स्प्रे मशीन उपलब्ध कराया है। वार्ड पार्षद निगमकर्मी के सहयोग से अपने वार्ड के घरों में दवा का छिड़काव करा रहे हैं। कई ऐसे भी पार्षद हैं जो स्वयं मुहल्ले में घुूम-घुम कर दवा का  छिड़काव करा रहे हैं। वार्ड 27 के पार्षद अजय ओझा हर दिन रात में स्वयं लोगों के घरों के बाहर दवा का छिड़काव करते हंै।

 इसके लिए स्वयं भी बड़ा स्प्रे मशीन से दवा कर हर दिन छिड़काव करते हैं। वार्ड 29 की पार्षद रंजू सिन्हा मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय एवं आसपास के घरों में दवा का छिड़काव कराई। उन्होंने कहा कि जहां जरूरत है वहीं दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। वार्ड 13 की पार्षद सुनीता भारती एवं वार्ड सात की पार्षद सुषमा देवी भी पिछले एक सप्ताह से अपने वार्डों में स्वयं दवा का छिड़काव करा रही है। वार्ड 21 के पार्षद केपी पप्पू स्वयं हर रोज कर्मचारी के साथ मशीन लेकर निकलते हैं और घर-घर दवा का छिड़काव कराते हैं। शहर के अन्य वार्डों में भी पार्षद दवा का छिड़काव करा रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी