मुजफ्फरपुर: सीबीआइ ने राजस्व कचहरी कार्यालय जिला प्रशासन को सौंपा

दो वर्ष पूर्व शेल्टर होम केस में कार्यालय चलाने को मिली थी राजस्व कचहरी। सीओ सुधांशु शेखर ने कहा कि सीबीआइ ने अंचल के राजस्व कचहरी के कार्यालय को जिला प्रशासन को हैंडओवर कर दिया है। कल अंचल को हैंडओवर होने की उम्मीद है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 10:38 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 10:38 AM (IST)
मुजफ्फरपुर: सीबीआइ ने राजस्व कचहरी कार्यालय जिला प्रशासन को सौंपा
तीन स्थानों को छोड़ बाकी निजी कार्यालयों में चलता है जिससे लोगो को परेशानी होती है।

मुशहरी (मुजफ्फरपुर), जासं। सीबीआइ ने राजस्व कचहरी कार्यालय जिला प्रशासन को सौंप दिया। इसकी पुष्टि करते हुए सीओ सुधांशु शेखर ने कहा कि सीबीआइ ने अंचल के राजस्व कचहरी के कार्यालय को जिला प्रशासन को हैंडओवर कर दिया है। कल अंचल को हैंडओवर होने की उम्मीद है। उसके बाद राजस्व कर्मचारियों का कार्यालय राजस्व कचहरी में संचालित करने पर विचार किया जाएगा। बता दें कि अंचल का राजस्व कचहरी कार्यालय दो वर्षों से सीबीआइ के जिम्मे था। शेल्टर होम केस में कार्यालय चलाने को सीबीआइ को कार्यालय मिला था। 

विदित हो कि मुशहरी अंचल में 12 हल्का कार्यालय हैं जिसमें तीन स्थानों को छोड़ बाकी निजी कार्यालयों में चलता है जिससे लोगो को परेशानी होती है। अलग- अलग स्थानों पर कर्मचारी का कार्यालय रहने से बिचौलियों का बोलबाला है। लोगों को राजस्व कर्मचारी को खोजने में परेशानी होती है। हल्का कार्यालयों में अटॢनयों की मनमानी चलती है जिससे दाखिल खारिज सहित अन्य राजस्व संबंधी कार्यों के संचालन में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जाती है। विदित हो कि वर्ष 2012 में 77 लाख की लागत से राजस्व विभाग ने राजस्व कचहरी का निर्माण कराया था। 2-3 हल्का का कार्यालय यहां चलता भी था। पूर्व में एक सीओ ने अपने कार्यकाल के दौरान इसी राजस्व कचहरी में अपना आवास बना लिया था।

शौचालय निर्माण को दिए 10 हजार

सकरा (मुजफ्फरपुर) : पूर्व प्रखंड प्रमुख अनिल राम ने डिहुली पंचायत के चकअबदुल्लाह गांव के नवनिॢमत मस्जिद के शौचालय निर्माण में 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी है। ग्रामीणों के साथ हुई बैठक में नल दल की समस्या को उठाया गया। तीन जिले की सीमा पर स्थित इस गांव में पानी की समस्या का समाधान वैशाली जिले की निकटतम पंचायत से होगी। पूर्व प्रमुख ने आश्वासन दिया कि यह काम जल्द पूरा किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी