सेवा और समर्पण अभियान के साथ पीएम का जन्मदिन मनाएगी भाजपा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक भाजपा सेवा और समर्पण अभियान चलाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 05:48 AM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 05:48 AM (IST)
सेवा और समर्पण अभियान के साथ 
पीएम का जन्मदिन मनाएगी भाजपा
सेवा और समर्पण अभियान के साथ पीएम का जन्मदिन मनाएगी भाजपा

मुजफ्फरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक भाजपा सेवा और समर्पण अभियान चलाएगी। इसकी तैयारी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय द पार्क होटल के सभागार में महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री सदैव गरीब, वंचित, दलित, पिछड़ों एवं किसानों के कल्याण के लिए समर्पित रहते हैं। नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवाकाल का 20 वर्ष सात अक्टूबर को पूरा हो रहा है। यह सफर उनके सर्वाधिक लोकप्रिय होने का पर्याय है।

उन्होंने कहा, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार इस वर्ष नरेंद्र मोदी के जनसेवक के रूप में 20 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सेवा और समर्पण अभियान के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के प्रति लोगों में समर्पण भाव को जागृत किया जाएगा। पार्टी के जिला मुख्यालय पर 16 सितंबर को पीएम के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रदर्शनी लगेगी। जन्मदिन पर मंदिरों में पूजा हवन किया जाएगा। नमो एप पर भी वर्चुअल प्रदर्शनी होगी। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों में राशन बैग का वितरण होगा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रक्तदान शिविर और सफाई अभियान चलाएंगे। पार्टी के नेता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों को वैक्सीनेशन सेंटर पर जाएंगे। जिला स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जाएंगे। जिले के सभी बूथों से पीएम को बधाई के पांच लाख पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे। 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विशेष कार्यक्रम होगा। गांधी जयंती पर भी खादी को बढ़ावा देने एवं स्वच्छता का विशेष कार्यक्रम किया जाएगा। बैठक को जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू एवं धन्यवाद ज्ञापन मनोज सिंह ने किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संयोजक समेत प्रमुख नेता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी