Muzaffarnagar Weather:आज से साफ होगा मौसम, आगे बारिश की संभावना नहीं

Muzaffarnagar Weather डॉ. सत्तार का बताना है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण बिहार और झारखंड में पिछले दो-तीन दिनों से तेज हवा के साथ वर्षा हो रही थी। बुधवार से वर्षा में कमी आने की संभावना थी।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 07:37 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 07:37 AM (IST)
Muzaffarnagar Weather:आज से साफ होगा मौसम, आगे बारिश की संभावना नहीं
तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर, जासं। उत्तर बिहार में आज से मौसम में बदलाव होगी। आज से मौसम साफ रहने के साथ ही आगे बारिश की संभावना नहीं दिख रही है। उक्त जानकारी डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक डा. ए सत्तार ने दी। डॉ. सत्तार का बताना है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण बिहार और झारखंड में पिछले दो-तीन दिनों से तेज हवा के साथ वर्षा हो रही थी। बुधवार से वर्षा में कमी आने की संभावना थी। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि एक-दो दिनों तक 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा चलेगी। उसके उपरांत पछिया हवा चलने की संभावना है। वहीं तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शिवहर जिले में जारी बारिश के बीच गुरुवार को राहत मिली हैं। बुधवार की आधी रात के बाद से इलाके में बारिश नही हुई हैं। आसमान में बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवा बह रही है। इलाके में धूप नहीं खिली है। मौसम विभाग ने दिन में बारिश की संभावना जताई है।

chat bot
आपका साथी