दहेज के लिए दो विवाहिता की हत्या

पारू थाना के पारू कसवा गाव में ससुराल वालों ने दहेज में दो लाख रुपये नहीं देने पर हत्या कर शव को गायब कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 01:10 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 01:10 AM (IST)
दहेज के लिए दो विवाहिता की हत्या
दहेज के लिए दो विवाहिता की हत्या

मुजफ्फरपुर : पारू थाना के पारू कसवा गाव में ससुराल वालों ने दहेज में दो लाख रुपये नहीं देने पर हत्या कर शव को गायब कर दिया। यह आरोप लगाते हुए मृतका की मा रागिनी देवी ने दामाद समेत पाच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस शव बरामद करने की कार्रवाई कर रही है। पारू थाने के ठेंगपुर गाव निवासी रागिनी देवी ने प्राथमिकी में कहा कि 10 फरवरी 2018 को बेटी सुनीता कुमारी की शादी पारू कसवा गाव निवासी स्व. विश्वनाथ भक्त के पुत्र अरविंद कुमार के साथ की थी। उपहार स्वरूप 1,51,000 रुपये, बाइक, सोने की चेन, अंगूठी, फर्नीचर, बर्तन समेत कई कीमती सामान दिया था। शादी के कुछ महीनों तक पति- पत्‍‌नी और ससुराल वालों के बीच बेहतर संबंध रहा। उसके बाद दामाद अरविंद मेरी बेटी पर दो लाख रुपये माग कर लाने का दबाव बनाने लगा। जब मेरी बेटी इस बात का विरोध करने लगी तो सबने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर मेरे पति वीरेंद्र भक्त कुछ ग्रामीणों के साथ पारू कसवा गाव पहुंचे और अपनी मजबूरी बताई। इसके कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक रहा, लेकिन अचानक 16 अक्टूबर की सुबह सूचना मिली कि मेरी बेटी की हत्या कर शव गायब कर दिया गया है। जब हमलोग वहां पहुंचे तो पूरे घर की जमीन की निपाई-पुताई कराई जा चुकी थी। मीनापुर : थाना क्षेत्र के मकसूदपुर में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि भोला कुमार की 21 वर्षीय पत्‍‌नी पूजा कुमारी का शव उसके घर में पलंग पर पाया गया। उसके गले पर निशान पाया गया है। दहेज के लिए रस्सी से फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप ससुराल वालो पर लगा है। इस संबंध में मृतका की मा ने मीनापुर में मृतका के पति, ससुर- सास सहित छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। सभी आरोपित फरार हैं।

chat bot
आपका साथी