मजदूर की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया

मीनापुर थाना क्षेत्र की चाद पराना पंचायत के छितरपट्टी गाव स्थित लीची बागान में लीची के पेड़ से एक मजदूर की हत्या कर शव लटका दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 02:02 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 02:02 AM (IST)
मजदूर की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया
मजदूर की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया

मुजफ्फरपुर : मीनापुर थाना क्षेत्र की चाद पराना पंचायत के छितरपट्टी गाव स्थित लीची बागान में लीची के पेड़ से एक मजदूर की हत्या कर शव लटका दिया। सुबह शौच करने गए लोगों ने यह देख शोर मचाया। बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। मृतक की पहचान गाव के ही 52 वर्षीय बलवीर सहनी के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एसकेएमसीएच भेज दिया। बताया जा रहा है कि बलवीर गाव में मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन करता था। उसे तीन पुत्री और एक पुत्र है। इसमें दो लड़की की शादी कर चुका है। पुत्र शिवम सबसे छोटा छह साल का है। दस साल की एक बेटी शिवानी है। उसकी पत्‍‌नी चार दिन पहले बच्चों के साथ मायके चली गई थी। बलवीर सहनी अकेले ही घर पर था। लोगों की मानें तो गाव में किसी से उसका कोई विवाद नहीं था। वह मजदूरी करता था। सोमवार की सुबह उसके घर के पीछे कुछ दूरी पर लीची बागान में पेड़ से लटका उसका शव था। उसके दोनों हाथ पीछे रस्सी से बंधे थे। पैर जमीन से सटा और पेड़ से लगा था। गर्दन में रस्सी का फंदा लगा था। घटना की सूचना पर उसकी पत्‍‌नी रीता देवी बच्चों के साथ पहुंची। तभी लोगों ने पुलिस को शव पेड़ से उतारने दिया। स्वजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि स्वजनों ने प्राथमिकी हेतु अभी तक आवेदन नहीं दिया है। आवेदन का इंतजार किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। स्वजनों ने हत्या कर पेड़ से शव को लटकाने की बात बताई है। सभी बिंदुओं पर सघन जाच कर कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी