Bihar Elections 2020: नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा का हमला, विरोधी दल के नेता शहर के विकास के लिए आवंटित राशि को लूटने की कर रहे तैयारी

Bihar Elections 2020 कहा विकास को रफ्तार देना मेरी प्राथमिकता है। शहर स्मार्ट सिटी में शामिल है। सड़क नाला निर्माण चल रहा है। शहर के विकास के लिए राशि का आवंटन हो गया है टेंडर भी हो रहा है। आने वाले दिनों में सब काम पूरा होगा।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:22 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:22 AM (IST)
Bihar Elections 2020: नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा का हमला, विरोधी दल के नेता शहर के विकास के लिए आवंटित राशि को लूटने की कर रहे तैयारी
शर्मा ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की सारी योजनाओं के केन्द्र मे गरीब और वंचित लोग हैं।

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Bihar Elections 2020: नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने शहर में अलग-अलग जगह पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में कहा कि विकास को रफ्तार देना मेरी प्राथमिकता है। शहर स्मार्ट सिटी में शामिल है। सड़क, नाला निर्माण चल रहा है। शहर के विकास के लिए राशि का आवंटन हो गया है, ट्रेंडर भी हो रहा है। आने वाले दिनों में सब काम पूरा होगा। इसमें लूट-खसोट मचाने को विरोधी तैयारी में है। उनका लार टपक रहा है। लेकिन जनता वैसे लोगों को मौका देने वाली नहीं है। 

गरीब और वंचितों के लिए हो रहा काम

पहले मौका दिया था लेकिन निगम के खजाने का क्या हाल हुआ सब जान रहे है। शर्मा ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की सारी योजनाओं के केन्द्र मे गरीब और वंचित लोग है। उसी दिशा मे काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। जनसंपर्क में जदयु महानगर अध्यक्ष अंबरीश सिन्हा, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष भगवान लाल महतो, जिला प्रवक्ता आलोक वर्मा,राकेश केसरी,कृष्णा कुमार,संजीव कुमार,राजेश गुप्ता,अमिताभ कुमार बबलू,वार्ड पार्षद के पी पप्पू,हरिओम कुमार,सकलदेव पासवान,मनोज गुप्ता,सुनीता सहनी,भोला चौधरी,रामेश्वर पासवान,,अनिल गुप्ता,कुंदन पिंकू आदि मौजूद रहें।पार्टी में हुए शामिल भाजपा प्रत्याशी शर्मा के समर्थन में जिला जनता दल यू के अध्यक्ष रंजीत साहनी एवं महानगर जनता दल यू के अध्यक्ष अमरीश कुमार सिन्हा के संयुक्त नेतृत्व में तीन अल्पसंख्यक नेताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जदयू नेता सह नेशनल माइनॉरिटी सोशल फ्रंट के चेयरमैन सोहैल सिद्दिकी, जनता दल यू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ वारसी, सरफराज अहमद अब्दाली, इंजीनियर अमजद कमाल ,प्रोफेसर कमरुज्जमा आदि शामिल रहे। 

chat bot
आपका साथी