बहुराष्ट्रीय पीएम व समाज सुधारक सीएम से त्रस्त है जनता

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बहुराष्ट्रीय पीएम एवं समाज सुधारक सीएम के शासन में देश एवं प्रदेश की जनता त्रस्त है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 02:00 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 02:00 PM (IST)
बहुराष्ट्रीय पीएम व समाज सुधारक सीएम से त्रस्त है जनता
बहुराष्ट्रीय पीएम व समाज सुधारक सीएम से त्रस्त है जनता

मुजफ्फरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री सह समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बहुराष्ट्रीय पीएम एवं समाज सुधारक सीएम के शासन में देश एवं प्रदेश की जनता त्रस्त है। महंगाई ने लोगों का दम निकाल दिया है। पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमत एवं रुपये के घटते मूल्य पर नियंत्रण में सरकार विफल साबित हुई है। ऐसी असहाय सरकार को सत्ता से उखाड़ फेकने के लिए सपा 27 अक्टूबर से आंदोलन का शंखनाद करेगी। उन्होंने उक्त बातें मंगलवार को परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर पार्टी द्वारा किसान मार्च, साइकिल मार्च एवं महाधरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अक्टूबर में पार्टी द्वारा जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी बालिका सेल्टर गृहों की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है। आए दिन लूट हत्या की घटनाओं से लोगों में खौफ का आलम है। लोग निकलने से डर रहे हैं। दिन दहाड़े अपराधी निर्दोष लोगों को अपने गोली का शिकार बना रहे हैं। डीजल,पेट्रोल गैस के दामों में बढोतरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। जनता सरकारों से अपने को ठगा महसूस कर रही है। महंगाई बढ़ती जा रही है। रोजमर्रा की वस्तुएं तेल,आलू,दाल के दामों में इजाफा होता जा रहा है।

संवाददाता सम्मेलन के दौरान पूर्व विधायक केदार प्रसाद, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर, जिलाध्यक्ष देवेश चंद्र प्रजापति, प्रदेश सचिव कुणाल सिंह प्रियदर्शी, निशांत माधव, नर्गिस खातून, दीनबंधु सिंह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी