West Champaran : दो बच्‍चों को छोड़कर प्रेमी के साथ गई मह‍िला, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे

पश्‍चिम चंपारण के चौतरवा से दो बच्चों की मां मायका से गायब पति ने दर्ज कराई प्राथमिकी पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी मोबाइल से एक लड़के से बात करती थी महिला पुल‍िस का कहना है क‍ि जांच की जा रही है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 05:32 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 04:10 PM (IST)
West Champaran : दो बच्‍चों को छोड़कर प्रेमी के साथ गई मह‍िला, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे
चौतरा में मह‍िला के भाग जाने के बाद प्राथम‍िकी दर्ज। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पश्‍चिम चंपारण , जासं। चौतरवा में एक मह‍िला शादी के सात वर्ष बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। लोग आशंका जता कर रहे हैं क‍ि शादी के बाद ज‍िस युवक से प्रत‍िद‍िन बात करती थी उसी के साथ गई है। उधर उसके जाने के बाद से बच्‍चे व प‍त‍ि काफी परेशान हैं। कहते  हैंं क‍ि प्रेम डोर भी बड़ी अजीब होती है। कहां और कब क‍िसके साथ उलझकर ज‍िंदगी में परेशानी  पैदा कर दे, कहना मुश्‍किल है ।  

 बता दें क‍ि कुछ दिन पहले मायके गई दो बच्चों की मां संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई । पति ने प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस से गुहार लगाई है। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले युवक ने चौतरवा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें लिखा गया है कि उसकी शादी लगभग सात वर्ष पूर्व हुई थी । कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी  मायके में आई थी । इस अंतराल में वह भी अपने ससुराल आता जाता था। सात अप्रैल को उसकी पत्नी अपने मायके से गायब हो गई । शाम तक जब वापस नहीं आई तो खोजबीन शुरू हुई। लेकिन, उसका कहीं भी नहीं पता चला। आशंका व्यक्त की जा रही है  एक लड़का से मोबाइल पर उसकी अक्सर बातचीत होती रहती थी। वही उसकी पत्नी को भगा ले गया है । उसके दो बच्चे भी हैं।  थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बेति‍या से नाबालिग लड़की का अपहरण 

नगर के एक मोहल्ले से नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया है। इस मामले में लड़की के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर हजारीमल धर्मशाला के समीप रहने वाले राजू कुमार शर्मा को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर लड़की की बरामदगी के लिए छानबीन जारी है।

chat bot
आपका साथी