ब‍िहार के मधुबनी में जब प्‍यार परवान चढ़ा तो कात‍िल बन गई पत्‍नी, कांड करने के बाद चली नई चाल...

मधुबनी जिले के झंझारपुर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर दी पति की हत्या कोसी धार में फेंका शव साक्ष्य छिपाने के लिए पति के शव को कोसी में फेंका पुलिस ने मृतक की पत्नी को किया गिरफ्तार मामला मधेपुर थाना के भीठ भगवानपुर गांव का

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:36 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 08:24 PM (IST)
ब‍िहार के मधुबनी में जब प्‍यार परवान चढ़ा तो कात‍िल बन गई पत्‍नी, कांड करने के बाद चली नई चाल...
मधुबनी में पुल‍िस ग‍िरफ्तार आरोप‍ित मह‍िला । जागरण

मधुबनी ( झंझारपुर), जासं। मधेपुर थाना के भीठ भगवानपुर गांव की तीन बच्चों की मां एक महिला ने अपने प्रेमी एवं उसके दो अन्य बदमाशों के साथ अपने पति को घर में ही गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं, साक्ष्य को छिपाने के लिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर शव को कोसी की धार में फेंकवा दिया। घटना के आठ दिन बाद पुलिस को गुमराज करने के लिए मधेपुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करवा दी। प्राथमिकी में बताया कि उसका पति 10 जुलाई को शराब के नशे में आया और पैसा मांगने लगा। नहीं देने पर मारपीट की और घर छोड़ कहीं चला गया। पुलिस ने जब वैज्ञानिक अनुसंधान प्रारंभ किया तो यह पूरा मामला अवैध प्रेम प्रसंग में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का निकला। इस लोमहर्षक घटना का पर्दाफाश सोमवार को डीएसपी आशीष आनंद ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेसवार्ता के दौरान किया।

चालक की नौकरी करता था :

डीएसपी ने बताया कि भीठभगवानपुर गांव का निरंजन ङ्क्षसह पेशा से चालक था। गांव में ही नौकरी करता था। बराबर घर से अपनी डय़ूटी में निकलता था और व्यस्त रहता था। उसकी पत्नी चांदनी देवी के पास गांव के ही राजकुमार ङ्क्षसह का आना जाना प्रारंभ हुआ और धीरे-धीरे चांदनी का खर्च राजकुमार ङ्क्षसह उठाने लगा। बीते आठ जुलाई को राजकुमार ङ्क्षसह ने चांदनी को विश्वास में लिया और निरंजन ङ्क्षसह को रास्ते से हटाने का षडयंत्र रच डाला। 10 जुलाई को उसकी हत्या कर शव को टेंगराहा कोसी धार में बहा दिया गया। इसमें एक बाइक के इस्तेमाल की बात सामने आई है। चालाकी दिखाते हुए मृतक की पत्नी ने 19 जुलाई को कहानी रचकर अपने पति के घर छोड़ चले जाने की एक प्राथमिकी दर्ज करा दी, ताकि लोगों को शंका न हो।

पत्नी ने स्वीकार किया अपराध

डीएसपी ने बताया कि इस पूरे घटना में चांदनी ङ्क्षसह, उसका प्रेमी राजकुमार सिंह एवं दो अन्य बदमाश जिनमें एक दरभंगा जिला का और दूसरा लखनौर थाना क्षेत्र का रहने वाला है, की संलिप्तता वैज्ञानिक अनुसंधान में सामने आई है और मृतक की पत्नी चांदनी सिंह ने भी इसे स्वीकार किया है। डीएसपी ने कहा कि मधेपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार, सअनि मुरली पासवान एवं सअनि मो. फहीम खां ने कांड का पर्दाफाश करने में अच्छा काम किया है। उन्होने कहा कि आरोपित पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  लोगों को गुमराह करने के लिए थाना में दर्ज करा दी गुमशुदगी का मामला  वैज्ञानिक अनुसंधान में पुलिस ने किया पर्दाफाश, पत्नी को किया गिरफ्तार  प्रेमी व उसके दो साथियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कर रही छापेमारी  मामला मधेपुर थाना के भीठ भगवानपुर गांव का  घटना को अंजाम देने में दरभंगा व लखनौर थाना क्षेत्र के एक-एक अपराधी की संलिपत्ता

chat bot
आपका साथी