चार बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क का बुखार, प्रेमी संग हुई फरार, पूर्वी चंपारण में बेबस पति का...

पूर्वी चंपारण में एक हैरान करने वाली घटना हुई है। प्रेमी के प्रेम में अंधी चार बच्‍चों की मां प्रेमी के साथ फरार हो गई। यह सूचना अब चर्चा का व‍िषय बनी है। बेबस पत‍ि उसकी बरामदगी के ल‍िए पुल‍िस से गुहार लगाई है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 08:49 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 08:49 PM (IST)
चार बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क का बुखार, प्रेमी संग हुई फरार, पूर्वी चंपारण में बेबस पति का...
पूर्वी चंपारण मेें चार बच्‍चों की मां प्रेमी संग फरार। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पूर्वी चंपारण, जासं। पीपराकोठी में चौका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक के प्यार में अंधी चार बच्चों की मां प्रेमी संग भाग गई। इस घटना की चर्चा खूब हो रही है। कुछ लोग अफसोस जता रहे हैं तो कुछ मौज ले रहे हैं। बताते चले कि मुर्दाचक गांव से एक चार बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई है। उक्त संबंध में उक्त महिला के बेबस पति मुर्दाचक गांव निवासी अब्बास देवान ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने आवेदन में बताया है कि पिछले छह महीने से रोजी-रोटी के लिए मुंबई में था। इसी बीच पत्नी अमीना खातून किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ फरार हो गई। बताया है कि वह चार बच्चों की मां है और वह तीन बच्चों को छोड़ सबसे छोटा बच्चा को लेकर फरार हुई है। उसके फरार होने की सूचना माता-पिता ने फोन पर दिया। बाहर से आने के बाद सगे संबंधियों के साथ उसके मायके भी पता किया लेकिन कही भी अता पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला

मोतिहारी, संस : जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव निवासी डेजी देवी ने पुलिस को आवेदन देकर कहा है कि दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया गया है। कहा है कि उनकी शादी वर्ष 2015 में प्रेम जीत उर्फ प्रेम तिवारी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उन्हें प्रताडि़त किया जाने लगा। फिर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। आवेदन में पति के अलावे ससुर हदय तिवारी, चचेरा ससुर ओम प्रकाश तिवारी, सास सावित्री देवी, भैंसुर अरङ्क्षवद तिवारी, गोतनी एवं देवर धनजीत तिवारी को आरोपित किया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। महिला ने डीएसपी से मिलकर आरोपितों को गिरफ्तारी करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी