बगहा में दहेज के लिए चार बच्चों की मां को घर से निकाला

बगहा। भैरोगंज थाने के हरपुर पुरैना गांव में चार बच्चों को मां को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 04:55 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 04:55 PM (IST)
बगहा में दहेज के लिए चार बच्चों की मां को घर से निकाला
बगहा में दहेज के लिए चार बच्चों की मां को घर से निकाला

बगहा। भैरोगंज थाने के हरपुर पुरैना गांव में चार बच्चों को मां को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है। इस संबंध में उक्त महिला के द्वारा महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें पति सहित चार लोगों को नामजद किया गया है। प्राथमिकी में बताया गया है कि पूनम देवी की शादी उक्त गांव के ओमप्रकाश साह से 25 साल पहले हुई और अभी वह चार बच्चियों की मां है। चार बेटी के पैदा होने के बाद उसके पति व सास शांति देवी, आकाश कुमार व मालती देवी आदि के द्वारा मारपीट की जा रही थी। उसके बाद उसे कई तरह से प्रताड़ित करते हुए घर से निकल जाने की धमकी दी जाने लगी कि लगातार बच्चियों को जन्म दे रही है। इसको लेकर उसके साथ कई बार मारपीट भी किया गया और अंत में उसे घर से निकाल दिया गया। मामले में महिला थाने के थानाध्यक्ष उमाशंकर माझी ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

इनसेट

दहेज प्रताड़ना में फरार पति गिरफ्तार

बगहा : महिला थाने की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना में फरार चल रहे अभियुक्त परवेज आलम को बगहा दो प्रखंड परिसर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष उमाशंकर माझी ने बताया कि रहीना खातून के द्वारा बीते साल एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें बताया गया था कि उसकी शादी कुछ साल पहले लौकरिया थाने के रहमतनगर निवासी परवेज आलम से हुई । शादी के बाद जब वह ससुराल गई तो उससे दहेज में पांच लाख की मांग की जाने लगी। इसकी जानकारी उसने अपने मायके वालों को दी गई लेकिन वे लोग उसे पूरा नहीं कर सके।जिसके बाद उक्त महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। जिसमें उसके पति सहित नौ लोग शामिल थे। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पति लगातार फरार चल रहा था।

chat bot
आपका साथी