पूर्वी चंपारण में दहेजलोभियों ने की मां-बेटी की हत्या, शव छोड़ घर वाले फरार EastChamparan News

पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र की घटना। एक मासूम बच्ची सहित उसकी मां की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतका के ससुर को किया गिरफ्तार।

By Murari KumarEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 06:38 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 06:38 PM (IST)
पूर्वी चंपारण में दहेजलोभियों ने की मां-बेटी की हत्या, शव छोड़ घर वाले फरार EastChamparan News
पूर्वी चंपारण में दहेजलोभियों ने की मां-बेटी की हत्या, शव छोड़ घर वाले फरार EastChamparan News

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। जिला अंतर्गत हरसिद्धि थाना क्षेत्र की उज्जैन लोहियार पंचायत के ङ्क्षसगहां बलुआ गांव वार्ड पांच में दहेजलोभी ससुराल वालों ने एक महिला और उसकी मासूम बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद घर में शवों को छोड़कर भाग निकले। सूचना के बाद थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने वहां का जायजा लिया। मृत महिला विभा देवी ( 26) और उसकी पुत्री उषा कुमारी ( 2) के शव को घर से बरामद किया। फिर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा। पुलिस ने महिला के ससुर को गिरफ्तार कर लिया।

घटना की बाबत महिला के भाई संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पचभिड़वा गांव निवासी जुगेश महतो ने पुलिस को आवेदन दिया है। इसमें महिला के पति अर्जुन महतो, ससुर शंभू महतो सहित छह लोगों को नामजद किया। कहा कि बहन की शादी सिंगाहा बलुआ गांव निवासी शंभू महतो के पुत्र अर्जुन महतो से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले बहन को एक मोटरसाइकिल, भैंस और एक लाख रुपये के लिए मारपीट और प्रताडि़त करते रहते थे।

 बुधवार रात बहन और भांजी की गला दबा हत्या कर दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर बहन की ससुराल पहुंचा। तबतक घर वाले फरार थे। घर में सिर्फ दो शव पड़े थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला के  ससुर शंभू महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मृतका के दो बेटे गोलू कुमार (5) और बिट्टू कुमार (3 ) घर पर हैं। 

chat bot
आपका साथी