मनियारी में बाढ़ पीड़ितों का विधायक ने जाना हाल

मनियारी क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों का विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने हाल लिया। वहा सोनवरसा पंचायत स्थित टारा सैकड़ों विस्थापित लोगों से मिलें और सामुदायिक किचन का जायजा लिया। दिलीप कुमार ठाकुर ने पीड़ितों की स्थिति से विधायक को बताई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 01:15 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 01:15 AM (IST)
मनियारी में बाढ़ पीड़ितों का विधायक ने जाना हाल
मनियारी में बाढ़ पीड़ितों का विधायक ने जाना हाल

मुजफ्फरपुर। मनियारी क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों का विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने हाल लिया। वहा सोनवरसा पंचायत स्थित टारा सैकड़ों विस्थापित लोगों से मिलें और सामुदायिक किचन का जायजा लिया। दिलीप कुमार ठाकुर ने पीड़ितों की स्थिति से विधायक को बताई।

मीनापुर में भोजन के पैकेट बांटे : मीनापुर के चांदपारना में बांध पर शरण लिए बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित की गई। इसमें 200 पैकेट चूड़ा, मीठा बिस्कुट, माचिस का वितरण किया गया है। राहत सामग्री वितरण विशेष शाखा पदाधिकारी विनय कुमार सिंह ने किया। मौके पर श्रमिक कल्याण संघ का अध्यक्ष राजनंदन सहनी , व्यवसायी अरुण साह, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार, अमरजीत कुमार, मनोज कुमार सिंह, जीविका सीएलएफ अध्यक्ष नीलम शर्मा, संजय चौधरी आदि मौजूद थे।

कुढ़नी उपप्रमुख ने बांटी राहत : हनुमान प्रसाद ग्रामीण विकास सेवा समिति के सौजन्य से कुढ़नी उपप्रमुख उषा सिंह ने चरवाहा विद्यालय तुर्की में सिरोही नगर के बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामाग्री बांटी। मौके पर समिति के सचिव रामप्रवेश कुमार, चाइल्ड लाइन सेंटर के मोहन राय, पंसस प्रमोद कुमार आदि थे।

साहेबगंज में राहत सामग्री वितरित की : अहियापुर पंचायत के गवरा भतहंडी गाव में बाढ़ व बरसाती पानी से बेघर हुए लोगों के बीच राष्ट्रीय महान गंणतंत्र पार्टी के भरत प्रसाद यादव ने निजी कोष से राहत सामग्री बांटी।

बाढ़ पीड़ितों को कराया भोजन : महाकाल सेवा दल की ओर से लगातार दूसरे दिन रवि जायसवाल के नेतृत्व में रविवार को रामपुर रतन गांव में बाढ़ पीड़ितों को भोजन कराया गया। इसमें अध्यक्ष आकाश चौधरी, आकाश सिंह राजपूत, पवन कुमार, सोनू कुमार, अनमोल कुमार, अवधेश कुमार, राजेश कुमार आदि ने भी सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी