मिशन भारती ने खोला ऑक्सीजन बैंक

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से मरीजों की जरूरत को देखते हुए मिशन भारती रिसर्च इंफॉर्मेशन सेंटर और बिहार गुरु ने नवयुवक समिति में ऑक्सीजन बैंक शुरू किया है। समाजसेवी अविनाश तिरंगा ने बताया कि ऑक्सीजन के जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 02:22 AM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:11 AM (IST)
मिशन भारती ने खोला ऑक्सीजन बैंक
मिशन भारती ने खोला ऑक्सीजन बैंक

मुजफ्फरपुर । कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से मरीजों की जरूरत को देखते हुए मिशन भारती रिसर्च इंफॉर्मेशन सेंटर और बिहार गुरु ने नवयुवक समिति में ऑक्सीजन बैंक शुरू किया है। समाजसेवी अविनाश तिरंगा ने बताया कि ऑक्सीजन के जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। कवि डॉ.संजय पंकज ने कहा कि मानवता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। यह एक जरूरी सेवा है, जिसके लिए अविनाश तिरंगा को जितना साधुवाद दिया जाए कम है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती, संजय केजरीवाल, मुकेश त्रिपाठी, हरिमोहन चौधरी, अमित रंजन, राजीव रंजन, डॉ.संगीता शाही, नीरा देवी, गोपाल फलक, विवेक कुमार, राजन गुप्ता, शंभू नाथ चौबे आदि थे। सबने इस कार्य की सराहना की। ऑक्सीजन के संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 7050110001 जारी किया गया है। संचालन युवा संस्कृति कर्मी सोनू सिंह ने व धन्यवाद ज्ञापन अमित रंजन ने किया।

एसकेएमसीएच में एईएस के चार बच्चे भर्ती, एक को स्वजन ले गए : एसकेएमसीएच में तेज बुखार के नौ बच्चे भर्ती किए गए। वहीं पूर्व से भर्ती चार बच्चों में एईएस की पुष्टि हुई। एक बच्चे को बिना अनुमति पीकू वार्ड से स्वजन लेकर चले गए। शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ.गोपाल शंकर साहनी ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को तापमान 37 डिग्री के आसपास गया। इससे अचानक दो दिनों में पांच बच्चे भर्ती हुए। इनमें पश्चिम चंपारण लौरिया की शिल्पा कुमारी की मौत हो चुकी है। बोचहां के हनी चौधरी को स्वजन बिना सूचना के लेकर चले गए हैं। अभी वार्ड में एईएस पीड़ित तीन बच्चे भर्ती हैं। इनमें नानपुर का यश कुमार, शेखपुर का सत्या कुमार व अहियापुर की साक्षी हैं। उन्होंने कहा कि पीकू वार्ड में बेहतर इलाज से इस साल बच्चों की मृत्यु दर पिछले साल से कम है। इस साल अब तक 60 बच्चे आए, जिसमें सात की मौत हो गई है।

उधर, पीकू वार्ड में तेज बुखार के नौ बच्चों को भर्ती कराया गया। लक्षण के आधार पर उनका इलाज चल रहा है। इनमें हथौड़ी की आठ वर्षीय साक्षी कुमारी, सीतामढ़ी बैरगैनिया के 10 वर्षीय दिलीप कुमार, समस्तीपुर ताजपुर के दो वर्षीय सूर्या कुमार, कांटी की आठ वर्षीय ललिता कुमारी, सदर थाना क्षेत्र के 12 माह के छोटू कुमार, सिवाईपट्टी के दो वर्षीय अभिनंदन कुमार, मीनापुर के पांच वर्षीय अजमत अंसारी, गायघाट के 12 वर्षीय मनीष कुमार व वैशाली महनार के 10 वर्षीय शिवम कुमार हैं।

chat bot
आपका साथी