मुजफ्फरपुर में तीन दिन पूर्व गायब किशोरी का शव बरामद

तीसरे दिन सुबह उसी पोखर से पूजा का शव बरामद कर लिया गया। पूजा मनियारी थाना क्षेत्र के पकाही निवासी संमत महतो की 16 वर्षीय पुत्री बताई गई है। रविवार को बरामद शव उसी गांव के आनंदी महतो की पुत्री अंशु कुमारी की थी।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 06:35 AM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 06:35 AM (IST)
मुजफ्फरपुर में तीन दिन पूर्व गायब किशोरी का शव बरामद
एक दिन पहले मिला था सहेली का शव, दोनों शौच को निकली थी एक साथ।

मनियारी (मुजफ्फरपुर) संस: तीन दिन पूर्व सहेली के साथ हुई गायब पूजा का शव सोमवार की सुबह पानी भरे गड्ढेनुमा पोखर से बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची मनियारी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को एसकेएमसीएच भेज दिया। बता दें कि तीन दिन पूर्व शुक्रवार की दोपहर दोनों सहेली शौच के लिए घर से एक साथ निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी थी। खोजबीन के दौरान एक सहेली का शव बरामद हुआ था। स्थानीय गोताखारों ने दूसरे की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। जिले से आई एसडीआएफ की टीम घंटों मशक्कत के बाद भी शव को नहीं खोज सकी थी। तीसरे दिन सुबह उसी पोखर से पूजा का शव बरामद कर लिया गया। पूजा मनियारी थाना क्षेत्र के पकाही निवासी संमत महतो की 16 वर्षीय पुत्री बताई गई है। रविवार को बरामद शव उसी गांव के आनंदी महतो की पुत्री अंशु कुमारी की थी।

पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत

बंदरा (मुजफ्फरपुर), संस : पीयर थाना क्षेत्र के बडग़ांव में सोमवार को पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान रामबाबू महतो की 8 वर्षीय पुत्री अमृता कुमारी के रूप में हुई। शव मिलने के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने बताया कि शौच जाने के क्रम में पांव फिसलने से वह पानी भरे गड्ढे में डूब गई जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर दारोगा भिखारी रजक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, राजस्व कर्मचारी ने भी आकर छानबीन की। इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया।  

करजा पुलिस ने नहीं की 18 पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी

मड़वन (मुजफ्फरपुर), संस : कोर्ट के आदेश के बाद भी करजा थाने की पुलिस 18 पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज नहीं कर सकी। मामला पुलिस आफिस से लेकर थाने तक लंबित पड़ा है। बताया गया कि कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस रिवीजन में गई। मगर, कोर्ट ने पुलिस के रिवीजन वाद को खारिज कर दिया। कोर्ट से फिर से प्राथमिकी का आदेश जारी किया गया। मामला अब भी लंबित पड़ा है। बता दें कि करजा रसूलपुर आधार के हरिद्वार ठाकुर ने फरवरी महीने में एसीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर कराया था। इसमें उन्होंने जेल में बंद बर्खास्त दारोगा बीके यादव व अन्य पुलिसकर्मियों पर घर में घुसकर 52 लाख नकदी व दो सौ ग्राम सोना लूट लेने का आरोप लगाया था। उक्त रुपये उनके द्वारा बेचे गए जमीन के थे। इधर, करजा थानाध्यक्ष मणिभूषण कुमार ने बताया कि कोर्ट का आदेश का कापी मिलते ही कांड दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी