पूर्वी चंपारण में अगवा कर आठ साल की बच्ची के साथ दुराचार, हालत गंभीर

Misdeed with a eight year old girl after abduction in East Champaran जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में गुरुवार रात तीसरी कक्षा की एक छात्रा का घर से अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। आठ वर्षीया पीडि़ता का मोतिहारी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 09:58 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 09:58 AM (IST)
पूर्वी चंपारण में अगवा कर आठ साल की बच्ची के साथ दुराचार, हालत गंभीर
पूर्वी चंपारण में अगवा कर आठ साल की बच्ची के साथ दुराचार।

पूर्वी चंपारण, जासं। जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में गुरुवार रात तीसरी कक्षा की एक छात्रा का घर से अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। आठ वर्षीया पीडि़ता का मोतिहारी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

बताया गया कि छात्रा भाई-बहनों के साथ घर में सो रही थी। मां किसी काम से गोतनी के घर गई थी। वहां से लौटी तो   बेटी नहीं थी। तब खोजबीन शुरू की। कुछ देर बार डरी सहमी बच्ची खून से लथपथ घर आई और मां को जानकारी दी। 

पीडिता की मां ने बताया कि कुन्नू कुमार नामक युवक दुपट्टा से मुंह बांधकर बेटी को सरेह में ले गया। वहां गेहूं के खेत में जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर  पिटाई की ।  बच्ची उसके चंगुल से निकलने का प्रयास करती रही, लेकिन हैवान के सामने विवश थी । दुष्कर्म के बाद बच्ची को खेत में छोड़कर आरोपित भाग निकला। मां और पड़ोसियों ने पीएचसी में लाया । वहां से मोतिहारी रेफर कर दिया गया। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि पीडि़ता का बयान दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की जल्द गिरफ्तारी होगी।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में साली की मौत मामले में जीजा पर एफआइआर, जानिए इस मर्डर का तीसरी महिला से कनेक्शन

यह भी पढ़ें: नटवरलाल की आत्मा मुजफ्फरपुर के इस व्यक्ति में घुसी, बेच दी सुन्नी वक्फ बोर्ड की जमीन

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर के निजी स्कूल संचालकों ने कहा, ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों के मस्तिष्क पर पड़ता बुरा प्रभाव 

chat bot
आपका साथी