Misdeed case in samastipur: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में दो आरोपित गिरफ्तार

समस्‍तीपुर में पिस्टल के बल पर अपहरण करने के बाद आरोपितों ने किया था दुष्कर्म दुष्कर्म के उपरांत आरोपितों ने किशोरी को अचेतावस्था में सड़क किनारे फेंक कर हो गए थे फरार इस मामले को लेकर पुल‍िस कर रही थी गंभीरता से जांच।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:47 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:47 AM (IST)
Misdeed case in samastipur: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में दो आरोपित गिरफ्तार
दुष्‍कर्म के आरोप‍ित को पुल‍िस ने क‍िया ग‍िरफ्तार। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

समस्तीपुर, जासं। विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 19 मई को 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में महिला थाना की पुलिस ने कांड के दो नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के सिमरी गांव निवासी देवलाल राय के पुत्र रुपेश कुमार और रामजपित राय के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है। महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि पकड़े गए आरोपित थाना कांड संख्या 40/21 में नामजद हैं। न्यायिक हिरासत में दोनों आरोपितों को जेल भेजा गया है। साथ ही अन्य दो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। छापेमारी दल में महिला थाना के दारोगा वशिष्ठ कुमार, कोइली मिंज समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

क्या है मामला

घटना के संबंध में पीड़िता की मां द्वारा महिला थाना में एक आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 19 मई की सुबह पीड़िता शौच के लिए घर से निकली। पूर्व से घात लगाए चार की संख्या में आरोपितों ने पिस्टल के बल पर उसका अपहरण कर लिया। उसे चाैपहिया वाहन में जबरन बैठाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। 21 मई को देर रात अचेतावस्था में फेंक दिया गया। उसके बाद स्थानीय पुलिस में मामले की शिकायत की। अस्पताल में पीड़िता का उपचार कराया। इस दौरान आरोपितों के द्वारा लगातार हत्या की धमकी दी जा रही थी।

सुप्रिया हत्याकांड के खिलाफ छात्रों ने किया सड़क जाम

मोरवा। सुप्रिया हत्याकांड के विरोध में छात्रों ने हलई बाजार में एनएच-322 को जाम कर यातायात अवरुद्ध कर दिया। कई घंटों तक सड़क जाम रहने से लोगों को यातायात में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। आक्रोशित छात्रों द्वारा सुप्रिया को न्याय दिलाने की मांग की जा रही थी। ओपी अध्यक्ष पवन कुमार यादव, रामप्रवेश यादव, रतन पासवान, ब्रह्मदेव तुरी, प्रवीण सक्सेना आदि ने समझा-बुझाकर सड़क जाम समााप्त कराया। जाम में एसएफआई सहित विभिन्न छात्र संगठनों के छात्र नेता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी