Samastipur: बदमाशों ने दिनदहाड़े पिस्टल की नोक पर बाइक सवार दंपती को लूटा

Samastipur Crime News जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदानपट्टी में बाइक सवार बदमाशो ने दिनदहाङे पिस्टल की नोक पर बाइक सवार दंपती से लूटपाट की। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की। सीसीटीवी फुटेज में सामने आई लूटपाट की घटना।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 01:41 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 01:41 PM (IST)
Samastipur: बदमाशों ने दिनदहाड़े पिस्टल की नोक पर बाइक सवार दंपती को लूटा
सीसीटीवी कैमरे में कैद लूट की घटना।

समस्तीपुर, जागरण संवाददाता। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदानपट्टी में बाइक सवार बदमाशो ने दिनदहाङे पिस्टल की नोक पर बाइक सवार दंपती से लूटपाट की। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की। इस क्रम में बदमाशो के पास पिस्टल का मैगजीन सङक पर गिर गया। हथियार लहराते हुए बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

 जानकारी के अनुसार  रविवार सुबह पटोरी के चंदन कुमार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से समस्तीपुर की ओर जा रहे थे। इस क्रम में सरैया पुल के निकट एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाशो ने ओवरटेक कर पिस्टल के बल पर बाइक की चाभी छिन लिया। इसके बाद  पिस्टल की नोक पर पीडित दंपती से आभूषण और नकद  रूपये लूट लिया। बदमाशो ने हवाई फायरिंग भी की। इस दौरान पिस्टल का मैगजीन सङक पर गिर गया। इघर, फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी एकत्रित हो गए। इसी बीच बाइक सवार बदमाशो हथियार लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर दलबल के साथ पहुंची मुसरीघरारी थाना की पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी गई है। थानाघ्यक्ष ने बताया की घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई  की जाएगी।

गोली मारकर पान पत्ते के थोक व्यवसाई की मोटरसाइकिल छीनी

समस्तीपुर के महनार थाना के करनौती निवासी रमेश चौरसिया की बाइक अपराधियों ने गोली मारकर शनिवार की रात साढ़े आठ बजे छीन ली। घायल अवस्था में उसे पटोरी के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्रारंभिक चिकित्सा के पश्चात उसे समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। उसकी बांह में गोली लगी है। पटोरी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शनिवार की रात साढ़े आठ बजे में करनौती से पटोरी की ओर आ रहा था। पटोरी - बांदे पथ पर योगी स्थान के उत्तर एक ही बाइक पर सवार तीन अपराधी उसे ओवरटेक कर रोक लिया और उसे बाइक से गिरा कर उस पर फायरिंग की। गोली उसके बांह में लगी है।

 बाद में अपराधी उसकी बाइक छीन कर फरार हो गए। घटना के बाद कराहने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हो गए तथा इसकी सूचना उसके घर वालों को दी। उसे अनुमंडलीय अस्पताल चिकित्सा के लिए लाया गया। प्रारंभिक चिकित्सा करने के बाद उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस के द्वारा उसका बयान लेकर प्राथमिकी दर्ज किए जाने की तैयारी की जा रही है। वैसे पुलिस अपने सूत्रों के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर चुकी है।

chat bot
आपका साथी