दरभंगा में दिव्यांग के साथ दुराचार, आरोपित ने हमलाकर पीड़िता के चाचा को किया जख्मी

थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपित की गिरफ्तारी के छापेमारी चल रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली जाएगी। घटना के बाद पीड़िता के स्वजनों में आरोपित के प्रति गहरा आक्रोश है।

By Ajit kumarEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 09:22 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 01:31 PM (IST)
दरभंगा में दिव्यांग के साथ दुराचार, आरोपित ने हमलाकर पीड़िता के चाचा को किया जख्मी
पीड़िता के चाचा ने आरोपित का पीछा किया।

दरभंगा, जासं। जाले थानाक्षेत्र में एक दिव्यांग किशोरी के साथ चाकू के बल दुराचार किए जाने की घटना सामने आई है। बताया गया है कि सोमवार की देर रात एक गांव निवासी इंद्रकुमार यादव एक मूक दिव्यांग के घर में प्रवेश कर गया। इसके बाद किशोरी के गले पर चाकू रख दिया। उसके बाद उसके साथ दुराचार करने लगा। इस बीच खटपट की आवाज सुनकर पीड़िता के चाचा जब घर में सो रही बच्ची को देखने गए तो आरोपित भागने लगा।

पीड़िता के चाचा ने आरोपित का पीछा किया। लेकिन, आरोपित भागकर अपने घर के पास पहुंच गया। इस बीच पीछा कर रहे पीड़िता के चाचा पर चापाकल के हैंडिल से हमला कर दिया। वो वहीं गिर गए और आरोपित भाग निकलने में सफल रहा। तत्काल जख्मी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने के साथ मौके पर पहुंची जाले पुलिस ने पू्रे घटनाक्रम की जानकारी ली है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए चिकित्सक के यहां भेजा गया है। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपित की गिरफ्तारी के छापेमारी चल रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली जाएगी। घटना के बाद पीड़िता के स्वजनों में आरोपित के प्रति गहरा आक्रोश है। 

chat bot
आपका साथी