कुशेश्वरस्थान को बाढ़ मुक्त कराने की दिशा में महत्वाकांक्षी योजनाओं पर चल रहा काम : मंत्री

Darbhanga news दरभंगा में कुशेश्वरस्थान व‍िधासभा उप चुनाव को ले सूबेे के जल संसाधन व सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा व विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसंपर्क ।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 04:54 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 04:55 PM (IST)
कुशेश्वरस्थान को बाढ़ मुक्त कराने की दिशा में महत्वाकांक्षी योजनाओं पर चल रहा काम : मंत्री
दरभंगा में जल संसाधन सह सूचना व जनसंपर्क विभाग के मंत्री संजय कुमार झा व विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी।

दरभंगा, जासं। कुशेश्वरस्थान और आसपास का इलाका बाढ़ के प्रकोप से मुक्त होगा। इसके लिए जल संसाधन विभाग की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। उपरोक्त बातें सूबे के जल संसाधन व सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने कही। वे कुशेश्वरस्थान विधानसभा उप चुनाव में एनडीए प्रत्याशी अमन भूषण हजारी के पक्ष में जनसंपर्क कर रहे थे। कहा- अमन भूषण हजारी को भारी मतों से विजयी बनाकर मोदी और नीतीश सरकार के हाथों को मजबूत करें। उनके साथ बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी भी थे। दोनों नेता कुशेश्वरस्थान और हरौली पहुंचे।

वहां कई बैठकों को संबोधित किया। लोगों के घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। विधानसभा उपाध्यक्ष ने एनडीए सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कुशेश्वरस्थान की जनता से अमन भूषण हजारी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान एनडीए नेता अशोक चौधरी, जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष आनंद खेतान, जिला परिषद सदस्य अनिता देवी, पूर्व मुखिया बेबी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप सोनी, अशोक स्वर्णकार, कन्हैया मित्तल, जदयू के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर साहू आदि मौजूद थे। इसके बाद दोनों नेता हरौली पंचायत के पासवान टोला पहुंचे। लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी।

हरसंभव मदद का भरोसा दिया। सरकार के जनहितैषी कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान पूर्व मुखिया राम बहादुर पासवान, सरपंच सालिगराम सिंह, पूर्व सरपंच सिकंदर पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता नथुनी पासवान, आजाद पासवान के अलावा एनडीए के कई नेता मौजूद थे।

लालू-राबड़ी के शासनकाल को याद कर कांप जाती लोगों की रूह

बेनीपुर। बिहार में लालू-राबडी के पिछले 15 वर्षों के शासन काल को याद कर जनता का रुह कांप उठता हैं। महागठबंधन में दरार पड़ चुकी हैं। उपरोक्त बातें जल संसाधन व सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने कही। वे रविवार को कुशेश्वरस्थान जाने के क्रम में बेनीपुर में लोगों से संवाद कर रहे थे। कहा- कुशेश्वरस्थान व तारापुर की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरे राज्य में हो रहे विकासात्मक कार्यों को देखकर खुश है। इससे एक बात तो पक्की है तो दोनों ही सीटों पर एनडीए प्रत्याशी जीतेंगे। उपरोक्त बातें जल संसाधन व सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने कही। मंत्री झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व देश व राज्य का सर्वांगीण विकास हो रहा हैं। मंत्री ने कहा कि राजनीतिक जीवन में उनका बेनीपुर से खास लगाव रहा है। उनके प्रयास से ही बेनीपुर में नगर परिषद कार्यालय व उप कोषागार की स्थापना हुई।

chat bot
आपका साथी