Westchamparan News: बेतिया पहुंचे मंत्री प्रेम कुमार, कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने कृषि मंत्री प्रेम कुमार सोमवार की दोपहर में बेतिया पहुंचे। समीक्षा बैठक की। और फसल क्षति मुआवजे को लेकर ठीक से सर्वे कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया।

By Murari KumarEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 03:09 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 03:09 PM (IST)
Westchamparan News: बेतिया पहुंचे मंत्री प्रेम कुमार, कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
Westchamparan News: बेतिया पहुंचे मंत्री प्रेम कुमार, कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। बाढ़ आपदा को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था एवं बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के लिए कृषि मंत्री प्रेम कुमार सोमवार की दोपहर में बेतिया पहुंचे। पहले भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मिले। उसके बाद कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में फसल क्षति मुआवजे को लेकर ठीक से सर्वे कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। जिले के बाढ़ प्रभावित पंचायतों की जानकारी ली। उसके बाद नौतन प्रखंड के मंगलपुर काला एवं शिवराजपुर के बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए निकल गए।

chat bot
आपका साथी