जलजमाव का हाल जानने शहर में निकले मंत्री

शहर में जलजमाव के वर्तमान हालात से अवगत होने के लिए नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा एवं अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद के साथ शहर का भ्रमण किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 01:12 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 01:12 AM (IST)
जलजमाव का हाल जानने शहर में निकले मंत्री
जलजमाव का हाल जानने शहर में निकले मंत्री

मुजफ्फरपुर। शहर में जलजमाव के वर्तमान हालात से अवगत होने के लिए नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा एवं अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद के साथ शहर का भ्रमण किया। उन्होंने बीबीगंज, दामोदरपुर, मिठनपुरा, बेला आउटलेट को देखा। शहर भ्रमण के बाद उन्होंने कहा कि मुख्य सड़कों से पानी निकल गया है। गली-मोहल्लों में लगे पानी को भी निकालने को कहा गया है। सोमवार को शहर की हालात पर चर्चा के लिए उच्चस्तरीय वर्चुअल बैठक करेंगे। बैठक में नगर विकास विभाग, बिहार आधारभूत संरचना विकास निगम एवं नगर निगम मुजफ्फरपुर के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी शहरी निकायों को गंदगी भारत छोड़ो अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा गया है। वह स्वयं भी मंगलवार को सड़क पर उतरेंगे। गंदगी भारत छोडो अभियान में उतरेंगे मंत्री स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान के तहत गंदगी भारत छोड़ो का संकल्प लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर वह स्वयं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ फील्ड में विशेष सफाई अभियान के लिए उतरेंगे। पूरे सूबे में शहरों को गंदगी मुक्त बनाने का विशेष अभियान सोमवार से शुरू होगा। इसमें पूरे राज्य के नगर निकाय के कर्मचारी के साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी भाग लगेंगे। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। बीते तीन-चार दिनों में शहर से पानी निकासी में तेजी आयी है। बेला से पानी निकला है। मिठनपुरा, बीबीगंज, गोशाला रोड सहित कई इलाके से पानी निकालने का अभियान चलाया गया है। साथ ही सिकंदरपुर में पानी निकालने के लिए उच्च क्षमता का पंप लगा है। चंदवारा कमरा मोहल्ला के बाद सोडागोदाम के पास भी जेल रोड व पानीकल इलाके से पानी निकालने के लिए पंप लगाया गया है। हर जगह जलनिकासी का काम चल रहा है।

chat bot
आपका साथी