पश्चिम चंपारण में ड्रैगन की खेती से कमा रहे लाखों रुपये, स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक

एक बार ड्रैगन का पौधा लगाकर 25 वर्षों तक मिलता है फल 800 से 1000 रुपये प्रति किलो बाजार भाव भरतपुर में एक कृषक द्वारा एक करोड़ की लागत से खेती की गई। हर साल लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 05:31 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 05:31 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में ड्रैगन की खेती से कमा रहे लाखों रुपये, स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक
पश्‍च‍िम चंपारण में लगी ड्रैगन की खेती। जागरण

पश्चिम चंपारण, जासं। चितवन कृषि के क्षेत्र में अग्रणी जिला है। यहां विभिन्न तरीके से खेती की जाती है। खेती के लिए नया नया परीक्षण भी किया जाता है। चितवन में विदेशों में प्रचलित फ्रूट ड्रैगन की खेती कर उससे अच्छा उत्पादन प्राप्त किया जा रहा है। भरतपुर में एक कृषक द्वारा एक करोड़ की लागत से खेती की गई। हर साल लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं। फार्म के संचालक ताई बहादुर गुरुंग ने बताया कि ड्रैगन फल स्वास्थ्य की ²ष्टिकोण से बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए जापान तथा ङ्क्षसगापुर में अपनी नौकरी छोड़कर ड्रैगन फल की खेती करने के लिए नेपाल के चितवन में पहुंचे। ड्रैगन फल की खेती का यह पहला साल है।लेकिन जितना अपेक्षा थी उससे भी ज्यादा उत्पादन हुआ है। 70 से 80 प्रतिशत पेड़ों से फल प्राप्त हो रहा है। गुरुंग ने बताया कि एक करोड़ 20 लाख की लागत से तीन बिगहा में ड्रैगन फल की खेती की गई है। और अभी 20 से 25 किलोग्राम प्रतिदिन ड्रैगन फल खेत से बाजार में बेचा जा रहा है। इस ड्रैगन फल को बाजार में 800 से 1000 रुपया प्रति किलो तक में बेचा जाता है।

ड्रैगन फल सिउंड़ी प्रजाति की वनस्पति है। यह तीन प्रकार का होता है। इसका फल अंदर से लाल और बाहर से भी लाल तथा दूसरा बाहर से लाल और अंदर से सफेद और तीसरा बाहर से पीला और अंदर सफेद फल होता है। एक ड्रैगन फल 100 ग्राम से लेकर एक किलो तक का होता है। एक बार ड्रैगन का पौधा लगाकर इससे 25 वर्षों तक फल प्राप्त किया जा सकता है। मई के महीने में ड्रैगन के पौधों में फूल लगना शुरू हो जाता है। इसके बाद 7-8 महीने तक इसमें निरंतर फूल लगना तथा फल लगने का क्रम चलता ही रहता है। इसके फूल को रात की रानी भी कहा जाता है। क्योंकि इसके फूल रात में ही खिलता है। फूल खिलने के 35 दिन पश्चात इसमें फल लगने शुरू हो जाते है। एक पौधा से एक वर्ष में 50 किलो तक ड्रैगन फल प्राप्त किया जा सकता है।

स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

फल स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इससे कई प्रकार ी विटामिन तथा खनिज तत्व मिलता है। इस फल के नियमित सेवन से व्यक्ति में हार्ट, कैंसर,शुगर,गैस , कब्जियत,कोलोस्ट्रोल, सहित तमाम रोगों से लडऩे की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाता है। इसके फल से इनर्जी ङ्क्षड्रक, वाइन,ब्रांडी,आइसक्रीम,शरीर में लगाए जाने वाला क्रीम सहित तमाम प्रयोग में लाया जाता है। इसके फूल को सुखाकर विशेष प्रकार की चायपत्ती बनाई जाती है।

chat bot
आपका साथी