राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के गौतम, अरबाज व प्रेम शंकर को पदक

पटना के दानापुर में आयोजित अंडर 23 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिला को एक रजत एवं दो कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 01:35 AM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 01:35 AM (IST)
राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के गौतम, अरबाज व प्रेम शंकर को पदक
राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के गौतम, अरबाज व प्रेम शंकर को पदक

मुजफ्फरपुर। पटना के दानापुर में आयोजित अंडर 23 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिला को एक रजत एवं दो कांस्य पदक प्राप्त हुआ। 63 किलोग्राम भार वर्ग के ग्रीको रोमन स्पर्धा में गौतम साहनी ने राज्य के कई पहलवानों को हराकर रजत पदक प्राप्त किया। वही 79 किलोग्राम भार वर्ग के ग्रीको रोमन स्पर्धा में मोहम्मद अरबाज आलम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 86 किलोग्राम भार वर्ग के फ्री स्टाइल मुकाबले में प्रेम शंकर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जिला कुश्ती संघ के महासचिव दिलमोहन झा ने बताया तीनों पहलवानों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, वरीय उपाध्यक्ष डा. गजेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह, कुमार आदित्य, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार वर्मा, संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार, कुश्ती कोच रंजीत कुमार साह, महेंद्र प्रसाद, जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, अवध नरेश सिंह, नवीन कुमार, आदित्य राज, रोहित राज आदि ने बधाई दी है।

कुश्ती में प्रखंड का नाम रोशन करने पर गौतम कुमार को दी बधाई कुढ़नी प्रखंड के कुढ़नी बलौर निवासी गौतम कुमार ने कुश्ती चैंपियन बन प्रखंड का नाम रोशन किया। इस पर स्थानीय लोगों ने उसे बधाई व शुभकामनाएं दीं। मालूम हो कि कुढ़नी बलौर निवासी राकेश साहनी के पुत्र गौतम साहनी ने बिहार राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में चैंपियन बन प्रखंड का नाम राज्य व देश में रोशन किया। वह काफी मध्यम परिवार से हैं। बधाई देने वालों में अरुण पाल, शिक्षक नेता मुनिलाल सागर, संतोष कुमार, मो.शमशेर आलम, नुनु कुमार साहनी, राकेश राम, रत्नेश कुमार, नवल किशोर साहनी, सुनिल गुप्ता, ललिता यादव, विवेक कुमार फंटुश आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी